KKR vs PBKS IPL 2024 Live Streaming: आज आईपीएल में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच काटें की टक्कर, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव एक्शन

आईपीएल 2024 के डिजिटल अधिकार Viacom18 नेटवर्क के पास हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच का मुफ्त लाइव स्ट्रीम Viacom18 नेटवर्क का ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर मुफ्त में उपलब्ध होगा. फैंस केकेआर बनाम पीबीकेएस धुआंधार मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन मुफ्त में देख सकते है.

पंजाब किंग्स (Photo Credits: IPL/Twitter)

KKR vs PBKS IPL 2024 Live Telecast: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीज़न के 42वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) पंजाब किंग्स (PBKS) से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है. आईपीएल 2024 सीज़न में खेले गए सात मैचों में से पांच जीतकर केकेआर दूसरे स्थान पर है। केकेआर ने अपना आखिरी मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ गंवा दिया था जो काफी करीबी मुकाबला था क्योंकि आरआर ने आखिरी गेंद पर मैच जीतने में कामयाब हुई थी. जो आईपीएल 2024 सीज़न का एक और हाई स्कोरिंग मैच था. टूर्नामेंट में अब तक के प्रदर्शन के अनुसार केकेआर का पलड़ा हमेशा भारी रहा है. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ, केकेआर एक बार फिर 200 से अधिक के स्कोर तक जा सकता है. दूसरी ओर पीबीकेएस अपनी निरंतरता से जूझ रहा है क्योंकि टीम में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी नहीं हैं. केकेआर अपने घरेलू मैदान पर मैच जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति बनाए रखना चाहेगी. इस बीच, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम  पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 मैच नंबर 42 की स्ट्रीमिंग या टेलीकास्ट संबंधित जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल कर सकते है. यह भी पढ़ें: IPL 2024 में आज पंजाब किंग्स के लिए आसान नहीं होगी कोलकाता नाईट राइडर्स को रोकना, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

मिचेल स्टार्क को काफी संघर्ष करना पड़ा क्योंकि तेज गेंदबाज ने सिर्फ चार ओवर में 50 रन दे दिए. केकेआर के अन्य गेंदबाज भी पिटे लेकिन विकेट लेने में सफल रहे. अंत में, केकेआर की ओर से यह पर्याप्त नहीं था और आरआर ने सिर्फ दो विकेट से मैच जीत लिया. पीबीकेएस इस सीजन में खेले गए आठ मैचों में से कुछ गेम जीतने में सफल रहा है. वे अपना आखिरी मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार गए जहां उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विफल रही.

केकेआर बनाम पीबीकेएस टाटा आईपीएल 2024 मैच नंबर 42 कब और कहां आयोजित कीय जाएगा?

26 अप्रैल(शुक्रवार) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम  पंजाब किंग्स आईपीएल 2024 मैच नंबर 42 भारतीय समयनुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 07:00 PM बजे होगा.

केकेआर बनाम पीबीकेएस टाटा आईपीएल 2024 मैच नंबर 42 का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

आईपीएल 2024 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं.कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम  पंजाब किंग्स लाइव टेलीकास्ट देखने का विकल्प स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स 2/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट 1/एचडी पर अंग्रेजी कमेंट्री के साथ उपलब्ध होगा. इस केकेआर बनाम पीबीकेएस टेलीकास्ट देखने का विकल्प स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी/एचडी चैनलों पर हिंदी कमेंट्री के साथ भी उपलब्ध होगा. इस बीच, प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स 1 कन्नड़, स्टार स्पोर्ट्स 1 तमिल और स्टार स्पोर्ट्स 1 तेलुगु पर क्षेत्रीय कमेंट्री के साथ मैच का आनंद ले सकते हैं.

केकेआर बनाम पीबीकेएस टाटा आईपीएल 2024 मैच नंबर 42 की मुफ्त ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

आईपीएल 2024 के डिजिटल अधिकार Viacom18 नेटवर्क के पास हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम  पंजाब किंग्स मैच का मुफ्त लाइव स्ट्रीम Viacom18 नेटवर्क का ओटीटी प्लेटफॉर्म JioCinema पर मुफ्त में उपलब्ध होगा. फैंस केकेआर बनाम पीबीकेएस धुआंधार मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन मुफ्त में देख सकते है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Key Players To Watch Out: आज पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

PBKS vs MI Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Dharamsala Stadium Pitch Report: धर्मशाला स्टेडियम में आज बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट