बेटी जीवा ने मैदान पर पापा धोनी संग की खूब मस्ती, वीडियो हुआ वायरल
इस मैच में भी कप्तान धोनी ने 7 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़ते हुए नाबाद 16 रनों की पारी खेली. इस आखिरी ओवर में चेन्नई को पंजाब के खिलाफ एक रन की दरकार थी और धोनी ने मोहित शर्मा की गेंद पर छक्का मारकर चेन्नई को जीत दिलाई.
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के आखिरी लीग मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंदाज में छक्का लगाकर पंजाब पर जीत दर्ज की. बताना चाहते है कि चेन्नई की जीत के साथ किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल (IPL) से बाहर हो गई. धोनी की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और अंक तालिका में वह दूसरे नंबर पर है. इस जीत के बाद धोनी बेटी जीवा के साथ मैदान पर ही मस्ती करते दिखे. जीवा मैदान में उछल कूद कर रही थी. इतना ही नहीं वह एक समय पापा धोनी का कैप भी उतार लेती है. वीडियो इतना खास है कि इन दोनों की मस्ती का वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है.
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब माही और जीवा का वीडियो वायरल हुआ हो. इससे पहले भी जीवा कई वीडियो में अपने पापा के साथ नजर आई हैं. एक वीडियो में धोनी अपनी बेटी के साथ बेसन का लड्डू खाते हुए दिखे थे तो वहीं अन्य में वह जीवा के बाल सुखाते हुए नजर आए थे. कप्तान धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ यादगार पल बिताने का कौई मौका नहीं छोड़ते हैं.
@msdhoni Thala having some fun with ziva #WhistlePodu pic.twitter.com/ze2MwEQoM0
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 20, 2018
वही इस मैच में भी कप्तान धोनी ने 7 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का जड़ते हुए नाबाद 16 रनों की पारी खेली. इस आखिरी ओवर में चेन्नई को पंजाब के खिलाफ एक रन की दरकार थी और धोनी ने मोहित शर्मा की गेंद पर छक्का मारकर चेन्नई को जीत दिलाई.
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2018 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

