इस दिग्गज खिलाड़ी का दावा, कहा- Rahul Dravid बन सकते हैं अगले हेड कोच, ले सकते हैं रवि शास्त्री की जगह

बता दें कि सोढ़ी ने कहा कि राहुल द्रविड़ को श्रीलंका दौरे पर अस्थायी व्यवस्था के तहत भेजा गया है लेकिन यह एक संकेत है कि आगामी समय में द्रविड़ को रवि शास्त्री की जगह बतौर कोच बनाया जा सकता हैं. सोढ़ी ने यह भी कहा कि शास्त्री ने कार्य अच्छा किया है लेकिन उनका कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है.

राहुल द्रविड़ (Photo Credits: PTI)

मुंबई: टीम इंडिया (India) इस समय एक साथ दो अलग अलग देश में अलग अलग टीम और कोच के साथ मैदान पर उतरने की तैयारी में जुटी है. इंग्लैंड (England) में विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी वाली टीम मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के साथ मौजूद है तो वहीं श्रीलंका (Sri Lanka) में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी वाली एक टीम कार्यवाहक मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथ गई है. ऐसे में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रतिंदर सिंह सोढी (Ratinder Singh Sodhi) ने कहा है कि राहुल राहुल को रवि शास्त्री की जगह भारतीय टीम का मुख्य कोच बनाया जा सकता है. IND vs SL: यहां पढ़ें श्रीलंका दौरे के लिए Rahul Dravid को भारतीय कोच बनाए जाने के बाद Sachin Tendulkar ने कहा

बता दें कि सोढ़ी ने कहा कि राहुल द्रविड़ को श्रीलंका दौरे पर अस्थायी व्यवस्था के तहत भेजा गया है लेकिन यह एक संकेत है कि आगामी समय में द्रविड़ को रवि शास्त्री की जगह बतौर कोच बनाया जा सकता हैं. सोढ़ी ने यह भी कहा कि शास्त्री ने कार्य अच्छा किया है लेकिन उनका कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है. ऐसे में द्रविड़ को उनकी जगह लेते हुए देखा जा सकता है. राहुल द्रविड़ साल 2014 में बल्लेबाजी सहायक के तौर पर इंग्लैंड में राष्ट्रीय टीम के साथ गए थे.

बीसीसीआई ने द्रविड़ को श्रीलंका के खिलाफ वाइट-बॉल क्रिकेट यानी वनडे और टी-20 सीरीज के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी दी गई है. द्रविड़ ने 2015 से 2019 तक भारत ए और अंडर-19 टीमों के साथ काम किया. बता दें कि पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के मुख्य कोच के पद के लिए सीओए की पहली पसंद थे, लेकिन उन्होंने 2017 में शीर्ष पद से इनकार कर दिया था.

द्रविड़ फिलहाल बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. रतिंदर सिंह सोढ़ी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राहुल द्रविड़ के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया. उन्होंने मेन इन ब्लू के लिए 18 एकदिवसीय मैच खेले.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें