IND vs ENG 2nd ODI 2025 Mini Battle: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे के मिनी बैटल्स में इन दिग्गजों के बीच होगी रोमांचक मुकाबला, जानिए कौन किस पर पड़ेगा भारी?

क्रिकेट में सिर्फ टीम के बीच ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच की छोटी-छोटी भिड़ंत भी मैच के नतीजे पर असर डाल सकती है. इस बार भी कुछ ऐसे ही मिनी बैटल्स देखने को मिल सकते हैं, जो मैच का रुख बदलने की ताकत रखते हैं.

टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (Photo: @englandcricket/@BCCI/x)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का दूसरा मुकाबला 09 फरवरी(शनिवार) से कटक(Cuttack) के बाराबती स्टेडियम(Barabati Stadium) में खेला जाएगा. जहां दोनों टीमें जीत के लिए जोर आजमाइश कर रही हैं, वहीं मैदान पर कुछ दिलचस्प व्यक्तिगत मुकाबले भी देखने को मिल सकते हैं. क्रिकेट में सिर्फ टीम के बीच ही नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के बीच की छोटी-छोटी भिड़ंत भी मैच के नतीजे पर असर डाल सकती है. इस बार भी कुछ ऐसे ही मिनी बैटल्स देखने को मिल सकते हैं, जो मैच का रुख बदलने की ताकत रखते हैं. यह भी पढ़ें: दूसरे वनडे में जीत का सिलसिला जारी रखेगी टीम इंडिया या इंग्लैंड करेगी वापसी? मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म और विराट कोहली की संभावित वापसी से चयन को लेकर उहापोह भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में सीरीज जीत की राह में बड़ी चुनौतियां हैं. नागपुर में खेले गए पहले वनडे में भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बना की हैं.

शुभमन गिल बनाम जोफ्रा आर्चर

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं. हालांकि, इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर उन्हें मुश्किल में डाल सकते हैं. आर्चर की घातक गति और सटीक यॉर्कर किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौती बन सकती है. गिल तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज हैं, लेकिन उनकी कमजोरी बाउंसर और तेज गेंदों पर देखी गई है. ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी संभावना है.

बेन डकेट बनाम हर्षित राणा

इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट तेज शुरुआत देने में माहिर हैं, लेकिन भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा उन्हें रोक सकते हैं. हर्षित ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और वह अपने स्विंग और पेस से बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. डकेट की आक्रामक बल्लेबाजी और हर्षित की तेज गेंदबाजी के बीच यह भिड़ंत देखने लायक होगी.

अन्य संभावित मिनी बैटल्स

इसके अलावा, विराट कोहली और मार्क वुड के बीच भी दिलचस्प जंग हो सकती है. कोहली को तेज गेंदबाजों के खिलाफ खेलने में महारत हासिल है, लेकिन वुड की अतिरिक्त गति उन्हें चुनौती दे सकती है. वहीं, रविंद्र जडेजा बनाम जो रूट की टक्कर भी देखने लायक होगी. कुल मिलाकर, भारत और इंग्लैंड के बीच यह मुकाबला केवल टीमों के बीच नहीं, बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी दिलचस्प रहने वाला है. ऐसे मिनी बैटल्स मैच के नतीजे पर बड़ा असर डाल सकते हैं.

Share Now

Tags

Cuttack ENG vs IND ENG vs IND ODI series ENG vs IND ODI Series 2025 England england national cricket team England vs India IND vs ENG IND vs ENG 2025 IND vs ENG 2025 Mini Battle ind vs eng odi Ind vs Eng ODI Series IND vs ENG ODI Series 2025 India INDIA NATIONAL CRICKET TEAM india national cricket team vs england cricket team India National Cricket Team vs England National Cricket Team India National Cricket Team vs England National Cricket Team Matches India vs England India vs England 2025 India vs England 2nd ODI Match india vs england details india vs england head to head records india vs england mini battle India vs England Mini Battles india vs england streaming Shreyas Iyer Shubman Gill Virat Kohli Yashasvi Jaiswal इंग्लैंड इंग्लैंड बनाम भारत इंग्लैंड बनाम भारत एकदिवसीय श्रृंखला इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम कटक भारत भारत बनाम इंग्लैंड भारत बनाम इंग्लैंड 2025 भारत बनाम इंग्लैंड एकदिवसीय श्रृंखला भारत बनाम इंग्लैंड डिटेल्स भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मैच भारत बनाम इंग्लैंड मिनी बैटल भारत बनाम इंग्लैंड वनडे भारत बनाम इंग्लैंड स्ट्रीमिंग भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम यशस्वी जायसवाल विराट कोहली शुभमन गिल श्रेयस अय्यर

\