क्रिकेट

IND vs ENG 4th T20I 2025 Mini Battle: भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 के मिनी बैटल्स में होगी इन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक भिड़ंत, जो बदल सकते हैं मैच का रुख

भारत और इंग्लैंड चौथा मुकाबले की मिनी बैटल पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी. मौजूदा सीरीज में अब तक दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है, और यह मुकाबला निर्णायक रूप से सीरीज की दिशा तय कर सकता है.

IND vs ENG 4th T20I 2025 Mini Battle: भारत बनाम इंग्लैंड चौथे टी20 के मिनी बैटल्स में होगी इन खिलाड़ियों के बीच रोमांचक भिड़ंत, जो बदल सकते हैं मैच का रुख
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का चौथा टी20 मुकाबला 31 जनवरी(शुक्रवार) को पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेला जाएगा. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की यह सीरीज रोमांच से भरपूर रही है, हालांकि उम्मीद के मुताबिक हाई-स्कोरिंग नहीं रही. तीन मैचों के बाद भारत 2-1 से आगे है. भारत और इंग्लैंड चौथा मुकाबले की मिनी बैटल पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी. मौजूदा सीरीज में अब तक दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है, और यह मुकाबला निर्णायक रूप से सीरीज की दिशा तय कर सकता है. यह भी पढ़ें: चौथे टी20 में टीम इंडिया की होगी वापसी, इंग्लैंड करेगी सीरीज में बराबरी? मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

इस मुकाबले में जीत के साथ भारत सीरीज में बढ़त लेना चाहेगा, जबकि इंग्लैंड की कोशिश सीरीज में 2-2 से बराबरी करने की होगी. ऐसे में शुक्रवार को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है, जहां दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंक देंगी.

तिलक वर्मा  बनाम ब्रायडन कार्स

इस मुकाबले में कुछ दिलचस्प व्यक्तिगत मुकाबले भी देखने को मिल सकते हैं. भारत के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स के बीच रोचक टक्कर हो सकती है. तिलक अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जबकि कार्स की कसी हुई गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकती है.

जोस बटलर बनाम वरुण चक्रवर्ती

इसके अलावा इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के बीच की जंग भी निर्णायक साबित हो सकती है. बटलर जहां अपने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, वहीं वरुण अपनी विविधताओं से किसी भी बल्लेबाज को चकमा देने में सक्षम हैं.

टीमों का संतुलन और संभावनाएं

दोनों टीमों के पास प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप मौजूद है. भारत के लिए अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या अहम साबित हो सकते हैं, जबकि इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट, हैरी ब्रूक और आदिल रशीद टीम के मजबूत स्तंभ होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2025 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).