BCCI Bank Balance: बीसीसीआई की तिजोरी में बंपर उछाल, 2019 से 2024 के बीच 6,059 करोड़ से बढ़कर पहुँचा बैंक बैलेंस 20,686 करोड़ रुपए

मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और टिकट बिक्री के जरिए बीसीसीआई को भारी मुनाफा होता है. हाल ही में क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बीसीसीआई का बैंक बैलेंस 2019 से 2024 के बीच 6,059 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,686 करोड़ रुपये हो गया है.

बीसीसीआई का Logo(Photo Credit: X/@BCCI)

BCCI Bank Balance: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया का सबसे अमीर और प्रभावशाली क्रिकेट बोर्ड माना जाता है. क्रिकेट के प्रति भारतीयों के जुनून ने बीसीसीआई को एक वित्तीय ताकत बना दिया है. भारत में अपार दर्शकों की संख्या के कारण बीसीसीआई को बड़े ब्रॉडकास्टिंग और स्पॉन्सरशिप सौदे मिलते हैं. बीसीसीआई की सबसे बड़ी कमाई इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से होती है. आईपीएल अब दुनिया की सबसे कीमती खेल लीगों में से एक बन चुकी है, जिससे मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप और टिकट बिक्री के जरिए बीसीसीआई को भारी मुनाफा होता है. हाल ही में क्रिकबज़ की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बीसीसीआई का बैंक बैलेंस 2019 से 2024 के बीच 6,059 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,686 करोड़ रुपये हो गया है. बीते साल की एजीएम में वित्तीय आकलन के दौरान सामने आया कि बीसीसीआई लगातार हजारों करोड़ रुपये का आयकर भी भर रहा है. सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारत एशिया कप में मारेगी दहाड़, स्ट्रेंथ, कमजोरियों की गहन परताल में समझिए टाइटल की राह कितनी आसान

क्रिकबज़ के मुताबिक, “मानद सचिव ने सदस्यों को बताया कि 2019 से बीसीसीआई का कैश और बैंक बैलेंस 6,059 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,686 करोड़ रुपये हो गया है. यह रकम राज्य क्रिकेट संघों को बकाया राशि देने के बाद की है. यानी बीसीसीआई ने पिछले पांच वर्षों में 14,627 करोड़ रुपये जोड़े हैं. यह सिर्फ पिछले साल की तुलना में 4,193 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी है. इसके अलावा, 2019 से बीसीसीआई का जनरल फंड भी 3,906 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,988 करोड़ रुपये हो गया है.”

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि बीसीसीआई की कमाई और भी ज्यादा हो सकती थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों से मिलने वाले मीडिया राइट्स के राजस्व में कमी आई है. 2023-24 में यह घटकर 813.14 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल यह 2,524.80 करोड़ रुपये था. इसका मुख्य कारण था कि इस अवधि में बीसीसीआई ने घरेलू सीरीज कम आयोजित कीं. हालांकि, बीसीसीआई ने अक्टूबर-नवंबर 2023 में आईसीसी वनडे विश्व कप की सफल मेज़बानी की.

इस बीच, भारतीय क्रिकेट टीम 10 सितंबर से एशिया कप 2025 अभियान की शुरुआत करेगी. पहले मुकाबले में भारत का सामना संयुक्त अरब अमीरात से होगा. इसके बाद 14 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ंत होगी, जबकि 19 सितंबर को भारत अपना आखिरी ग्रुप ए मैच ओमान के खिलाफ खेलेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड