UAE vs USA ICC CWC League 2 2025 Scorecard: संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूएई को 243 रनों की ऐतिहासिक अंतर से किया परास्त, यूएसए के गेंदबाजों ने बरपाया कहर, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 243 रनों से करारी शिकस्त दी. यह मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा साबित हुआ, जिसमें अमेरिका के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया.

संयुक्त अरब अमीरात बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

United Arab Emirates National Cricket Team vs United States of America National Cricket Team Match Scorecardसंयुक्त अरब अमीरात राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (UAE) बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (USA) के बीच आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप लीग 2 (ICC Men’s Cricket World Cup League 2) का 90वां मुकाबला 03 नवंबर( सोमवार) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में खेला गया. जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएसए) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 243 रनों से करारी शिकस्त दी. यह मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा साबित हुआ, जिसमें अमेरिका के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने शानदार प्रदर्शन किया. टॉस जीतकर यूएई ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, लेकिन यह फैसला उनके लिए भारी साबित हुआ. संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूएई के सामने रखा 293 रनों का टारगेट, साईतेजा मुक्कमल्ला और मिलिंद कुमार ने खेली शतकीय पारी, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

अमेरिका ने निर्धारित 50 ओवरों में सिर्फ तीन विकेट खोकर 292 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से साईतेजा मुक्कामल्ला और मिलिंद कुमार ने बेहतरीन शतक जड़े और यूएई के गेंदबाजों की एक न चलने दी.

यूएसए की पारी की शुरुआत कप्तान मोनांक पटेल (15 रन, 15 गेंद) ने तेज़ शुरुआत के साथ की, लेकिन वे जल्दी आउट हो गए. इसके बाद साईतेजा मुक्कामल्ला और मिलिंद कुमार ने कमाल की बल्लेबाजी की और यूएई के गेंदबाजों को बुरी तरह थका दिया. मुक्कामल्ला ने 149 गेंदों पर नाबाद 137 रन बनाए, जिसमें कई बेहतरीन चौके और कुछ शानदार स्ट्रोक शामिल थे. वहीं मिलिंद कुमार ने 125 गेंदों में नाबाद 123 रन की पारी खेली. दोनों ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 250 से अधिक रनों की अटूट साझेदारी की, जिसने मैच का रुख पूरी तरह अमेरिका के पक्ष में मोड़ दिया. यूएई के गेंदबाजों में जुनैद सिद्दीकी ने 10 ओवर में 60 रन देकर 2 विकेट लिए, जबकि मुहम्मद रोहीद को एक सफलता मिली.

293 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई की टीम कभी भी मैच में नहीं टिक सकी. पूरी टीम मात्र 22.1 ओवरों में 49 रन पर ढेर हो गई. अमेरिका के तेज़ गेंदबाजों और स्पिनरों ने विपक्षी बल्लेबाजों को पूरी तरह से घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. अमेरिका की ओर से रुशिल उगारकर ने सबसे घातक गेंदबाजी की. उन्होंने 8.1 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 5 विकेट झटके. वहीं सौरभ नेत्रवलकर ने 8 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट हासिल किए और यूएई की बल्लेबाजी लाइनअप को ध्वस्त कर दिया. मिलिंद कुमार ने गेंद से भी योगदान देते हुए 2 ओवर में 5 रन देकर एक विकेट लिया. यूएई की ओर से सिर्फ जुनैद सिद्दीकी (10 रन) और मुहम्मद वसीम (8 रन) ही कुछ देर क्रीज़ पर टिक पाए. बाकी बल्लेबाज अमेरिका की गेंदबाजी के सामने टिक ही नहीं सके.

Share Now

Tags

ICC Mens Cricket World Cup League 2 live cricket LIVE CRICKET SCORE UAE National Cricket Team uae vs usa United Arab Emirates United Arab Emirates Cricket Team United Arab Emirates Cricket Team vs United States of America United Arab Emirates vs United States of America United Arab Emirates vs United States of America Live Streaming United States of America United States of America National Cricket Team vs United Arab Emirates National Cricket Team United States of America vs UAE united states vs uae USA National Cricket Team USA vs UAE Where To Watch United Arab Emirates National Cricket Team vs United States of America National Cricket Team Match Live Telecast आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग अंक तालिका यूएई बनाम यूएसए यूएई राष्ट्रीय क्रिकेट टीम यूएसए बनाम यूएई यूएसए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (यूएई) बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर संयुक्त अरब अमीरात संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट टीम संयुक्त अरब अमीरात बनाम संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त राज्य अमेरिका संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम बांग्लादेश संयुक्त राज्य अमेरिका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

\