Rahul Dravid ने कहा- मुंबई इंडियंस की सफलता का राज अच्छे खिलाड़ियों का मजबूत कोर ग्रुप

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस की लगातार सफलता का राज अच्छे खिलाड़ियों का मजबूत कोर ग्रुप है जिसे उसने रिटेन किया है और युवा तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ अच्छा मिश्रण बनाया है.

राहुल द्रविड़ (Photo Credits: Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस की लगातार सफलता का राज अच्छे खिलाड़ियों का मजबूत कोर ग्रुप है जिसे उसने रिटेन किया है और युवा तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ अच्छा मिश्रण बनाया है. मुंबई ने बीते मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स को मात दे पांचवीं बार आईपीएल-13 का खिताब अपने नाम किया था. वह आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम है जिसने कुल पांच खिताब जीते हैं. द्रविड़ ने एक किताब के वर्चुअल लांच पर कहा, "मुंबई ने बीते चार-पांच साल में जो किया है वो यह है कि उसने शानदार खिलाड़ियों को कोर ग्रुप को रिटेन किया है और उनको युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ उसका एक मिश्रण बनाया है."

उन्होंने कहा, "उन्होंने युवा अवस्था में ही जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को अपने साथ जोड़ा. इसके बाद राहुल चाहर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव आए. अनुभवी सीनियर खिलाड़ियों, टी-20 के विश्व स्तर के खिलाड़ियों का कोर ग्रुप बनाना और युवा खिलाड़ियों के साथ उनका संतुलन बनाना यह उनकी सफलता का अहम कारण रहा है. उन्होंने यह काम बेहद अच्छे से किया है." इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के निदेशक द्रविड़ ने कहा कि आईपीएल ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया है.

यह भी पढ़ें- विनोद राय ने किया खुलासा, कहा- टीम इंडिया के कोच पद के लिए राहुल द्रविड़ से हुई थी बात, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया

उन्होंने कहा, "पहले जब युवा खिलाड़ियों को मौके की जरूरत होती थी तो उन्हें राज्य संघ से ही यह मौका मिलता था और वह अपने राज्य की टीम के लिए रणजी ट्रॉफी ही खेल सकते थे. अब आईपीएल में आप कर्नाटक से होकर पंजाब के लिए खेल सकते हो."

उन्होंने कहा, "एक अच्छा उदाहरण है कि अगर आप हरियाणा जैसे राज्य से हो तो, जहां उनके पास कुछ अच्छे स्पिनर- अमित मिश्रा, युजवेंद्र चहल, जयंत यादव हैं. राहुल तेवतिया जैसे खिलाड़ी को टी-20 टीम में कभी मौका नहीं मिलता. पहले की स्थिति में वह अपनी प्रतिभा नहीं दिखा पाते. लेकिन आज राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए उन्हें कोई रोक नहीं सकता."

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 25 अप्रैल को IPL मैच के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जरूर पढ़े इस खबर को

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी