क्रिकेट

Global E-Cricket Premier League 2025 Schedule: ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग का इस दिन से शुरू हो रहा हैं महाकुंभ, जानिए GEPL सीज़न 2 के मुकाबलों का शेड्यूल, टीमें, स्क्वॉड्स, वेन्यू और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

क्रिकेट, गेमिंग, ई-स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट का अनोखा संगम एक बार फिर लौट रहा है. ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग (GEPL) 2025 का दूसरा संस्करण 27 अप्रैल से 2 मई 2025 तक बेंगलुरु के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा

Global E-Cricket Premier League 2025 Schedule: ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग का इस दिन से शुरू हो रहा हैं महाकुंभ, जानिए GEPL सीज़न 2 के मुकाबलों का शेड्यूल, टीमें, स्क्वॉड्स, वेन्यू और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग 2025 (Photo Credits: Instagram/ bengaluru_badgers_gepl)

Global e-Cricket Premier League (GEPL) 2025 Schedule: क्रिकेट, गेमिंग, ई-स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट का अनोखा संगम एक बार फिर लौट रहा है. ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग (GEPL) 2025 का दूसरा संस्करण 27 अप्रैल से 2 मई 2025 तक बेंगलुरु के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा. GEPL की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, यह "दुनिया की सबसे बड़ी फ्रैंचाइज़ी आधारित क्रिकेट ई-स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट लीग" है. इस बार लीग में 15 हफ्तों तक मुकाबले होंगे और कुल इनामी राशि 3.05 करोड़ रुपये रखी गई है. यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर बनीं ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग में मुंबई ग्रिज़लीज़ की मालकिन, पोस्ट कर जानकरी देते हुए कहीं बड़ी बात

पहला सीजन, यानी GEPL 2023, काफी सफल रहा था, जिसमें न्यूयॉर्क एप्स ने खिताब जीता था. इस बार टीमें और भी ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रही हैं. मनोरंजन जगत के बड़े नाम जैसे सुनील शेट्टी पुणे फ्रैंचाइज़ी के मालिक हैं और क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर मुंबई फ्रैंचाइज़ी की मालिक बनी हैं. इसके अलावा चेन्नई, दिल्ली और बेंगलुरु की टीमों को भी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों ने खरीदा है.

ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग (GEPL) 2025: GEPL 2025 का आयोजन 27 अप्रैल से 2 मई 2025 तक किया जाएगा. सभी मुकाबले बेंगलुरु के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे. 2 मई को भव्य फाइनल मुकाबला होगा, जहां एक शानदार समापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा.

ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग (GEPL) 2025: सभी मैच बेंगलुरु के कोरमंगला इंडोर स्टेडियम में होंगे.

ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग (GEPL) 2025: स्क्वॉड्स

  • पुणे स्टैलियन्स: स्वप्निल सुपेकर, वैभव शिंदे, विकास शोऊ, सदफ नदीम, सौरभ जैन, अमन विश्वकर्मा, जेठा राम, मोहम्मद कविश
    रिजर्व्स: दिनेश अहीर, पप्पू प्रियदर्शी, रुद्र नारायण सामल

  • मुंबई ग्रिज़ल्स: देवेंद्र सिंह, गोल्डन कुमार, सचिन चव्हाण, सोनू कुमार सिंह, युवराज सिंह, गगनदीप सिंह, अनिल चिरन्यान, सौरभ बारापात्रे
    रिजर्व्स: अनुराध कोली, अभिषेक चक्रवर्ती, सिदगम नरेंद्र

  • दिल्ली शार्क्स: कमल परिडा, अक्षत कौंडल, अभय चौधरी, रुद्र सेठी, सिम्हा बरेड्डी, जितेंद्र कुमार, सुरजीत सिंह, नेताजी

  • बेंगलुरु बैजर्स: सुजीत मंडल, अमित सुपेकर, मोलन पंद्राम, रज़िन पठान, मनमीत सिंह, सौम्यदीप्त बिस्वास, सागर अंगना, निप बी
    रिजर्व्स: अब्दुल रहमान, शिवा पांडे, अर्पित कोर्या

  • चेन्नई फाल्कन्स: विशाल चौधरी, यशराज सिंह, शुभंकर दास, गौरव बिस्वास, सुखप्रीत सिंह, जेडी बैराड, रतिकांत साहू, प्रवीण धिला
    रिजर्व्स: सत्येंद्र पाल, हरीशकुमार चौधरी, मयंक मुरारी

  • कोलकाता हॉक्स: मनोज पी, फणि किरण, सिद्धार्थ जैन, सुभेंदु साहू, मुकेश डोडवानी, रोहन पटेल, अंकित रॉय, मनीष कुमार राय
    रिजर्व्स: शेख रसूल, प्रद्युम्न यादवाली

ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग (GEPL) 2025 लाइव स्ट्रीमिंग

भारत में प्रशंसकों के लिए ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग (GEPL) 2025 लाइव स्ट्रीमिंग देखने के विकल्प भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.

ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग (GEPL) 2025 टेलीकास्ट 

स्टार स्पोर्ट्स भारत में GEPL सीजन 2 का आधिकारिक प्रसारण भागीदार है. भारत में ग्लोबल ई-क्रिकेट प्रीमियर लीग (GEPL) 2025 का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1 टीवी चैनल पर उपलब्ध होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2025 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).