क्रिकेट

PAK vs BAN 1st Test 2024 Day 5 Live Streaming: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच का आखिरी दिन होगा एक्शन-पैक्ड मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

दुर्भाग्य से, भारत में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ 2024 प्रसारण भागीदार किसी ने नहीं लिया है. जिसके वजह से प्रसारक के अनुपस्थिति में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं होगी. यदि भारत में PAK बनाम BAN लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराई जाती है, तो हम उसके अनुसार अपडेट करेंगे. पाकिस्तान में PAK बनाम BAN टेस्ट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग ARY ZAP प्रदान करेगा.

PAK vs BAN 1st Test 2024 Day 5 Live Streaming: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट मैच का आखिरी दिन होगा एक्शन-पैक्ड मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
मोहम्मद रिज़वान और सऊद शकील (Photo Credit: X Formerly As Twitter

Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test Day 5  Live Telecast: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 23 रन बना लिए हैं. पाकिस्तान की टीम अभी भी 94 रन पीछे हैं. पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल्ला शफीक 12 रन और कप्तान शान मसूद 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 167.3 ओवरों में 565 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लादेश की टीम ने 117 रनों की बढ़त बना ली थीं. बांग्लादेश की तरफ से विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 191 रन बनाए हैं. मुशफिकुर रहीम के अलावा शादमान इस्लाम 93 रन और मेहदी हसन मेराज़ 77 रनों की पारी खेली. यह भी पढ़ें: चौथे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने बरपाया कहर, पाकिस्तान ने एक विकेट खोकर बनाए 23 रन; बस एक क्लिक पर देखें हाईलाइट

पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले. नसीम शाह के अलावा शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली को दो-दो विकेट मिले. इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने 113 ओवरों में छह विकेट खोकर 448 रन पर पारी घोषित कर दी थीं. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिज़वान ने सबसे ज्यादा 171 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट 2024 मैच का 5वें दिन का खेल कब और कहां होंगा?

25 अगस्त(रविवार) को पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पहला टेस्ट मैच रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयनुसार सुबह 10:30 AM से आखिरी दिन का खेल होगा.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश पहले टेस्ट 2024 मैच के 5वें दिन का लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें?

फैंस के लिए बुरी खबर है कि अभी तक पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ 2024 के लिए भारत में किसी आधिकारिक प्रसारक की घोषणा नहीं की गई है. पाकिस्तान में, PAK बनाम BAN टेस्ट सीरीज़ 2024 का सीधा प्रसारण PTV स्पोर्ट्स और ASports करेंगे.

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश 2024 की मुफ़्त लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

दुर्भाग्य से, भारत में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश टेस्ट सीरीज़ 2024 प्रसारण भागीदार किसी ने नहीं लिया है. जिसके वजह से प्रसारक के अनुपस्थिति में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं होगी. यदि भारत में PAK बनाम BAN लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराई जाती है, तो हम उसके अनुसार अपडेट करेंगे. पाकिस्तान में PAK बनाम BAN टेस्ट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग ARY ZAP प्रदान करेगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2024 08:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).