IND-W vs SL-W 2nd T20I 2025 Scorecard: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 7 विकेट से रौदकर 2-0 से बनाई अजेय बढ़त, शैफाली वर्मा ने खेली तुफानी पारी

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बेहद एकतरफा अंदाज में जीतते हुए सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है. इस मुकाबले में भारत ने 49 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत दर्ज की.

भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Sri Lanka Women's National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ (T20I Series) का दूसरा मुकाबला 23 दिसंबर 2025(मंगलवार) को विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में खेला गया. भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला बेहद एकतरफा अंदाज में जीतते हुए सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है. इस मुकाबले में भारत ने 49 गेंद शेष रहते 7 विकेट से जीत दर्ज की. श्रीलंका महिला टीम ने भारत को दिया 129 रनों का आसान टारगेट, भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय महिलाओं के सामने श्रीलंका महिलाओं ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए. श्रीलंका की ओर से हरशिता समरविक्रमा ने सबसे ज्यादा 33 रन बनाए, जबकि कप्तान चमारी अथापथु ने 24 गेंदों पर 31 रन की तेज पारी खेली. हसिनी परेरा ने 22 रन का योगदान दिया, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. भारतीय गेंदबाजों ने शानदार अनुशासन दिखाया। नल्लापुरेड्डी चरणी और वैष्णवी शर्मा ने 2-2 विकेट झटके. वहीं Sneh Rana ने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन देकर एक विकेट लिया और रन गति पर पूरी तरह अंकुश लगाए रखा.

129 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने आक्रामक अंदाज में शुरुआत की. ओपनर शैफाली वर्मा ने महज 34 गेंदों में नाबाद 69 रन ठोक दिए और श्रीलंकाई गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया. उनकी पारी में दमदार स्ट्रोक्स और शानदार टाइमिंग देखने को मिली. शेफाली को जेमिमा रोड्रिग्स का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 15 गेंदों में 26 रन बनाए. कप्तान स्मृति मंधाना ने 11 गेंदों में 14 रन जोड़े। भारत ने 11.5 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी, मलक़ी मदारा और काव्या काविंदी को एक-एक विकेट मिला, लेकिन कम स्कोर के कारण गेंदबाजों पर दबाव साफ नजर आया. भारतीय बल्लेबाजों ने किसी भी चरण में मुकाबले को फिसलने नहीं दिया. इस जीत के साथ भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड