SCO vs NED, ICC Men’s Cricket World Cup League 2 Free Live Streaming: स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा आईसीसी मेन क्रिकेट वर्ल्ड कप मुकाबला, यहां पढ़ें भारत में कैसे देखें लाइव प्रसारण

भारत में ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार FanCode के पास हैं. ऐसे में स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स का ICC वर्ल्ड कप लीग 2 मुकाबला FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड (Photo credits: X/@KNCBcricket/@CricketScotland)

SCO vs NED ICC Men’s Cricket World Cup League 2 Free Live Streaming: स्कॉटलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 (2023-27) के 79वें मुकाबले में नीदरलैंड्स की टीम की मेज़बानी करेगी. यह मैच स्कॉटलैंड लेग का अंतिम मुकाबला भी होगा. मेज़बान स्कॉटलैंड शानदार फॉर्म में है और टूर्नामेंट में लगातार दो जीत दर्ज कर चुकी है, जिसमें 6 जून को नीदरलैंड्स पर 44 रनों की अहम जीत भी शामिल है. अगर स्कॉटलैंड इस मुकाबले में जीत दर्ज करता है, तो वह ICC CWC लीग 2 (2023-27) की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगा और नीदरलैंड्स को एक स्थान नीचे खिसका देगा. टीम के आत्मविश्वास और घरेलू समर्थन को देखते हुए स्कॉटलैंड की नज़र अब टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए तत्पर है. स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, नीदरलैंड पहले करेगी गेंदबाजी, यहां देखें प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 (2023-27) में दूसरे स्थान पर रहने की ओर बढ़ रही नीदरलैंड्स टीम अचानक फॉर्म से बाहर हो गई है. टीम लगातार चार मुकाबले हार चुकी है, जिससे उसका अभियान संकट में आ गया है.

स्कॉटलैंड दौरे पर डच टीम के लिए अब मेज़बानों के खिलाफ जीत ही एकमात्र उम्मीद बची है, जिससे वे दौरे को कुछ हद तक सम्मानजनक बना सकते हैं. लगातार मिली हारों ने नीदरलैंड्स की रणनीति और प्रदर्शन दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. ऐसे में स्कॉटलैंड के खिलाफ होने वाला आखिरी मुकाबला उनकी जीत या हार तय करेगा.

स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स का ICC मेन क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 का मैच कब और कहा खेला जाएगा? 

आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के तहत स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स के बीच का मुकाबला आज खेला जाएगा. यह मैच डंडी स्थित फोर्थिल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा.

स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स आईसीसी मेन  क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 का लाइव प्रसारण कहां देख सकते है? 

भारत में आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 के लिए कोई आधिकारिक ब्रॉडकास्टिंग पार्टनर नहीं है. ऐसे में स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स मुकाबले का सीधा प्रसारण टेलीविजन पर भारतीय दर्शकों को उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, अगर आप इस मुकाबले को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए डिजिटल विकल्पों की जानकारी जरूर पढ़ें.

स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें? 

भारत में ICC मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग के अधिकार FanCode के पास हैं. ऐसे में स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड्स का ICC वर्ल्ड कप लीग 2 मुकाबला FanCode ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. हालांकि, इस मैच को देखने के लिए फैंस को FanCode पर एक पास खरीदना होगा, यानी यह स्ट्रीमिंग सेवा पूरी तरह फ्री नहीं है. लाइव मैच का आनंद लेने के लिए यूजर्स को ऐप या वेबसाइट पर लॉगइन कर संबंधित पास लेना होगा.

Share Now

Tags

CWC League 2 ICC Cricket World Cup League 2 icc cwc league 2 ICC Mens Cricket World Cup League 2 live cricket LIVE CRICKET SCORE NED vs SCO Netharlands vs Scotland Netherlands Netherlands National Cricket Team Netherlands National Cricket Team vs Scotland National Cricket Team Match Scorecard SCO sco vs ned SCO vs NED Live SCO vs NED Live Streaming SCO vs NED Live Telecast Scotland Scotland National Cricket Team Scotland National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Scotland National Cricket Team vs Netherlands National Cricket Team Match Scorecard scotland vs netherlands Scotland vs Netherlands Live Scotland vs Netherlands Live Streaming Scotland vs Netherlands Telecast आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग टू 2023-27 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग अंक तालिका आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2 एनईडी बनाम एससीओ एससीओ एससीओ बनाम एनईडी एससीओ बनाम एनईडी लाइव एससीओ बनाम एनईडी लाइव टेलीकास्ट एससीओ बनाम एनईडी लाइव स्ट्रीमिंग नीदरलैंड नीदरलैंड बनाम स्कॉटलैंड नीदरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर सीडब्ल्यूसी लीग 2 स्कॉटलैंड स्कॉटलैंड बनाम नीदरलैंड स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम

संबंधित खबरें

\