Kavya Maran Face Backlash For Picking Pakistan Star: अबरार अहमद को ख़रीदने पर सनराइज़र्स लीड्स की काव्या मारन हुईं ट्रोल, सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद

सनराइजर्स लीड्स की टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक कर रहे हैं, जबकि टीम के कोच डेनियल विटोरी हैं. अब टीम को मैदान के प्रदर्शन के साथ-साथ इस फैसले से जुड़े विवाद को भी संभालना होगा. द हंड्रेड 2026 की शुरुआत 21 जुलाई से होगी और सभी की नजरें हेडिंग्ले स्टेडियम पर होंगी, जहां फैंस यह देखने के लिए उत्सुक होंगे कि टीम के नए और सबसे चर्चित खिलाड़ी अबरार अहमद का स्वागत किस तरह किया जाता है.

Kavya Maran Faces Backlash After Sunrisers Leeds Sign Abrar Ahmed: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड 2026 के ऑक्शन में एक बड़ा फैसला चर्चा का विषय बन गया है. सनराइजर्स लीड्स की मालिक काव्या मारन ने पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. लंदन के पिकाडिली लाइट्स में 12 मार्च को हुए ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स ने अबरार अहमद को 190,000 पाउंड (लगभग 2.34 करोड़ रुपये) में खरीदा. IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में RCB के लिए इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के; देखें कौन हैं टॉप पर

अबरार अहमद को खरीदने के लिए ट्रेंट रॉकेट्स के साथ जबरदस्त बोली लगी थी. आखिरकार सनराइजर्स लीड्स ने ऊंची बोली लगाकर इस 27 वर्षीय स्पिनर को अपनी टीम में शामिल कर लिया. इस कीमत के साथ अबरार अहमद द हंड्रेड के इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं.

17 साल बाद भारतीय मालिक वाली टीम ने खरीदा पाकिस्तानी खिलाड़ी

यह फैसला इसलिए भी ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सीजन के बाद से किसी भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल नहीं किया था.

मुंबई हमलों 2008 के बाद से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग और उससे जुड़ी लीग जैसे एसए20 और आईएलटी20 में जगह नहीं मिलती रही है. इन लीगों में अधिकतर फ्रेंचाइजी भारतीय कंपनियों के मालिकाना हक में हैं.

ऑक्शन से पहले रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और सदर्न ब्रेव जैसी आईपीएल से जुड़ी टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगी. लेकिन काव्या मारन के इस फैसले ने इन अटकलों को गलत साबित कर दिया.

SunRisers Leeds Pick Abrar Ahmed

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद

इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद भी देखने को मिला. कई भारतीय फैंस ने इस फैसले की आलोचना की. आलोचना की वजह अबरार अहमद के कथित पुराने सोशल मीडिया पोस्ट बताए जा रहे हैं. कुछ यूजर्स का दावा है कि उन्होंने मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसी वजह से सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

'Shameless Act'

'Shame on Kavya Maran'

'What is Wrong with SunRisers?'

'Beauty With No Brain'

टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं अबरार अहमद

विवाद के बावजूद क्रिकेट के मैदान पर अबरार अहमद का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. शुरुआत में उन्हें टेस्ट स्पेशलिस्ट माना जाता था, लेकिन पिछले दो सालों में उन्होंने टी20 क्रिकेट में भी अपनी पहचान बनाई है. हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अबरार अहमद ने 4 मैचों में 6 विकेट हासिल किए थे. इसी प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स लीड्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया.

21 जुलाई से शुरू होगा द हंड्रेड 2026

सनराइजर्स लीड्स की टीम की कप्तानी हैरी ब्रूक कर रहे हैं, जबकि टीम के कोच डेनियल विटोरी हैं. अब टीम को मैदान के प्रदर्शन के साथ-साथ इस फैसले से जुड़े विवाद को भी संभालना होगा. द हंड्रेड 2026 की शुरुआत 21 जुलाई से होगी और सभी की नजरें हेडिंग्ले स्टेडियम पर होंगी, जहां फैंस यह देखने के लिए उत्सुक होंगे कि टीम के नए और सबसे चर्चित खिलाड़ी अबरार अहमद का स्वागत किस तरह किया जाता है.

Share Now

\