IND vs ENG 3rd Test 2025 Day 5 Live Streaming: थोड़ी ही देर में शुरू होगा इंग्लैंड बनाम भारत लॉर्ड्स टेस्ट मैच के निर्णायक दिन का खेल, यहां जानें कैसे देखें लाइव एक्शन
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं. फैंस भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे हाईवोल्टेज टेस्ट मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 5, Sony Sports Ten 3 (हिंदी) और Sony Sports Ten 1 (अंग्रेज़ी) जैसे चैनलों पर देख सकते हैं. मैच की कमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगी.
How And Where To Watch India National Cricket Team vs England National Cricket Team Live Telecast: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई (गुरुवार) से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord’s Cricket Ground) में खेला जा रहा है. जिसका अंतिम दिन बेहद रोमांचक होने वाला है. टीम इंडिया को जीत के लिए 193 रन का लक्ष्य मिला है और वह चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 58 रन पर अपने चार विकेट गंवा चुकी है. केएल राहुल 33 रन बनाकर नाबाद हैं और आज वह ऋषभ पंत के साथ पारी को आगे बढ़ाएंगे, जो अभी खाता खोलने के लिए मैदान में उतरेंगे. मुकाबले की स्थिति को देखते हुए यह साफ है कि आखिरी दिन का खेल हाई वोल्टेज ड्रामा से भरा होगा. 135 रन दूर भारत, जानें टीम इंडिया की जीत की संभावना
भारत ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया तो यशस्वी जायसवाल दूसरे ओवर में ही जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए. इसके बाद केएल राहुल और करुण नायर ने साझेदारी से पारी को स्थिरता दी, लेकिन 13वें ओवर में स्कोर 41 पर ही नायर आउट हो गए. फिर कप्तान शुभमन गिल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और पवेलियन लौट गए. इसके बाद भारत ने नाइटवॉचमैन के रूप में आकाश दीप को भेजा, लेकिन वह भी कप्तान बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हो गए. अब पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए जबकि भारत को 135 रन और बनाने हैं.
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट 2025 मैच के 5वें दिन का खेल कब और कहां खेला जाएगा?
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई (गुरुवार) से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा हैं. जिसके 5वें दिन का खेल 14 जुलाई(सोमवार) को भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 PM से शुरू होगा.
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 मैच के 5वें दिन का खेल का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं. फैंस भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे हाईवोल्टेज टेस्ट मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Ten 5, Sony Sports Ten 3 (हिंदी) और Sony Sports Ten 1 (अंग्रेज़ी) जैसे चैनलों पर देख सकते हैं. मैच की कमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगी.
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 मैच के 5वें दिन का खेल की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे हाईवोल्टेज टेस्ट मुकाबले को अगर आप मोबाइल या लैपटॉप पर देखना चाहते हैं, तो Disney+ Hotstar ऐप पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराई जा रही है. दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर फैंस फ्री या सब्सक्रिप्शन के जरिए इस रोमांचक मुकाबले का आनंद कहीं से भी उठा सकते हैं. Hotstar पर देखने के लिए इंटरनेट कनेक्शन और वैध अकाउंट की जरूरत होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 03:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

