क्रिकेट

Test Series: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हटे शाकिब अल हसन

बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से हट गए हैं. शाकिब ने आईपीएल 2021 में खुद को उपलब्ध रखने के लिए यह फैसला किया है.

Test Series: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हटे शाकिब अल हसन
शाकिब अल हसन (Photo Credits: Getty Images)

ढाका, 19 फरवरी : बांग्लादेश (Bangladesh) के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से हट गए हैं. शाकिब ने आईपीएल 2021 में खुद को उपलब्ध रखने के लिए यह फैसला किया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Board) के क्रिकेट ऑपरेशन चैयरमैन अकरम खान ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि बोर्ड ने शाकिब को अवकाश की मंजूरी दे दी है.

उम्मीद की जा रही है कि शाकिब तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेल सकते हैं लेकिन यह उनके फिटनेस पर निर्भर करेगा. शाकिब को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुरुवार को चेन्नई में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा था. शाकिब इससे पहले 20011 से 2017 तक केकेआर के लिए खेल चुके हैं. यह भी पढ़ें : Ind Vs Eng Test Series 2021: बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो मैचों के लिए किया टीम इंडिया का ऐलान, उमेश यादव को मिला मौका

अकरम ने क्रिकबज से कहा, "शाकिब ने हाल ही में पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने आईपीएल में खेलने के लिए श्रीलंका दौरे से हटने की बात लिखी थी. हम उन्हें इसके लिए इजाजत दे रहे हैं क्योंकि अगर कोई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम के लिए टेस्ट खेलने के इच्छुक नहीं है तो उस पर दबाव डालने का कोई मतलब नहीं बनता."

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2021 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).