Teams With Most ICC Trophies: टीम इंडिया या ऑस्ट्रेलिया किस टीम ने जीते हैं कितने आईसीसी खिताब? यहां देखें दोनों टीमों का पूरा रिकॉर्ड

क्रिकेट की दुनिया में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम दो सबसे सफल और मजबूत टीमों में गिनी जाती हैं. लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में टीम इंडिया ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम की हैं. हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर अपनी ट्रॉफियों की संख्या बढ़ा ली है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Teams With Most ICC Trophies: क्रिकेट की दुनिया में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम दो सबसे सफल और मजबूत टीमों में गिनी जाती हैं. लंबे समय तक इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में टीम इंडिया ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कई आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम की हैं. हाल ही में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर अपनी ट्रॉफियों की संख्या बढ़ा ली है. हालांकि इसके बावजूद टीम इंडिया अभी भी कुल आईसीसी खिताबों के मामले में ऑस्ट्रेलिया से पीछे है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 1st ODI Preview: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा पहला वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया ने जीते इतने आईसीसी खिताब

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के नाम कुल 8 आईसीसी ट्रॉफियां हो गई हैं. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अब तक कुल 10 आईसीसी खिताब जीत चुकी है. हालांकि आने वाले वर्षों में अगर टीम इंडिया इसी तरह शानदार प्रदर्शन करती रही और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन कमजोर रहा, तो टीम इंडिया जल्द ही ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ सकती है.

टीम इंडिया ने 1983 में जीती थी पहली आईसीसी ट्रॉफी

टीम इंडिया ने अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी साल 1983 में जीती थी. उस समय कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था. दिलचस्प बात यह है कि उस समय तक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एक भी आईसीसी खिताब नहीं जीता था. लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की और कई बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए.

ऑस्ट्रेलिया ने जीते कई बड़े खिताब

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप साल 1987 में जीता था. इसके बाद टीम ने 1999, 2003, 2007, 2015 और 2023 में भी वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा. टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अब तक केवल एक बार ही यह खिताब जीत सकी है. टीम ने साल 2021 में पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था.

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का खिताब भी अपने नाम किया. वहीं आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने दो बार जीती है. टीम ने साल 2006 और 2009 में यह खिताब जीता था. इस तरह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पास कुल 10 आईसीसी ट्रॉफियां हैं.

टीम इंडिया ने अब तक जीते ये आईसीसी खिताब

टीम इंडिया ने साल 1983 में पहली बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद साल 2011 में टीम इंडिया ने दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की. टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो टीम इंडिया अब तक तीन बार यह खिताब जीत चुकी है. पहली बार टीम इंडिया ने साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप जीता था. इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2024 में यह खिताब अपने नाम किया और फिर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 में तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया.

इसके अलावा टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी तीन बार जीत चुकी है. टीम इंडिया ने 2002, 2013 और 2025 में यह खिताब अपने नाम किया. हालांकि टीम इंडिया अभी तक आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब नहीं जीत पाई है. ऐसे में आने वाले वर्षों में टीम इंडिया की नजर इस ट्रॉफी पर भी रहेगी.

Share Now

\