Team West Indies, ICC Cricket World Cup 2019: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप के लिए किया 15 सदस्यीय टीम का एलान, पोलार्ड और सुनील नारायण को नहीं मिली टीम में जगह

इंग्लैंड में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप के लिए आज वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने भी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. टीम का कमान जेसन होल्डर (Jason Holder) को सौंपा गया है. वहीं वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सभी को चौकातें हुए किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) और सुनील नारायण (Sunil Narine) को टीम में शामिल नहीं किया है.

वेस्टइंडीज टीम (Photo Credits: Getty Image)

ICC Cricket World Cup 2019: इंग्लैंड में होने वाले आगामी वर्ल्ड कप के लिए आज वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (West Indies cricket team) ने भी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है. टीम का कमान जेसन होल्डर (Jason Holder) को सौंपा गया है. वहीं वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सभी को चौकातें हुए किरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) और सुनील नारायण (Sunil Narine) को टीम में शामिल नहीं किया है. गौरतलब है कि भारत समेत नौ देशों ने आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए पहले ही अपनी टीम घोषित कर चुकी है.

बता दें कि कैरेबियाई टीम में धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल (Chris Gayle) और ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) को शामिल किया गया है. वेस्टइंडीज की टीम को आगामी वर्ल्ड कप में धाकड़ ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) की कमी खल सकती है. मालूम हो कि ब्रावो ने कुछ समय पहले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है-

जेसन होल्डर (कप्तान), आंद्रे रसेल, एशले नर्स, कार्लोस ब्रैथवेट, क्रिस गेल, डेरेन ब्रावो, एविन लुईस, फेबियन एलन, केमर रोच, निकोलस पूरन, ओशन थॉमस, शाई होप, शैनन गेब्रियल, शेल्डन कॉटरेल, शिमरॉन हेटमेयर.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR Playoffs Scenario In IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जीतने होंगे कितने मैच, जानिए केकेआर का पूरा समीकरण

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से रौंदा, फिन एलन ने जड़ा धमाकेदार शतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 143 रनों का टारगेट, पथुम निसांका ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs KKR, IPL 2026 51st Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट