क्रिकेट

IND vs ENG 1st Test 2025 Day 4 Scorecard, Inning Break: टीम इंडिया की दूसरी पारी 364 रनों पर सिमटी, ऋषभ पंत, केएल राहुल का शतक, इंग्लैंड को मिला 371 रनों का लक्ष्य

चौथे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में 364 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया है. पहली पारी में 471 रन बनाने वाली भारत ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को जमकर परेशान किया

IND vs ENG 1st Test 2025 Day 4 Scorecard, Inning Break: टीम इंडिया की दूसरी पारी 364 रनों पर सिमटी, ऋषभ पंत, केएल राहुल का शतक, इंग्लैंड को मिला 371 रनों का लक्ष्य
केएल राहुल और ऋषभ पंत(Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में 364 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इसके साथ ही टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 रन का विशाल लक्ष्य रख दिया है. पहली पारी में 471 रन बनाने वाली भारत ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन बल्लेबाज़ी की और इंग्लैंड के गेंदबाज़ों को जमकर परेशान किया. अब इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 370 रन बनाने होंगे, जबकि भारत जीत से महज़ 10 विकेट दूर है. चाय ब्रेक तक टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर बनाए 298 रन, केएल राहुल, ऋषभ पंत ने जड़ा शतक, इंग्लैंड पर हासिल की 304 रनों की बढ़त, यहां देखें चौथे दिन का स्कोरकार्ड

दूसरी पारी में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने खेली, जिन्होंने 140 गेंदों पर 118 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, केएल राहुल ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन लय जारी रखते हुए 247 गेंदों पर 137 रन बनाए. पंत और राहुल के बीच 195 रनों की साझेदारी भारत की पारी का टर्निंग पॉइंट रही. करुण नायर (20) और जडेजा (25*) ने भी अहम योगदान दिया. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और ब्रायडन कार्स ने 3-3 विकेट झटके जबकि शोएब बशीर को 2 और बेन स्टोक्स व क्रिस वोक्स को 1-1 विकेट मिला.

टीम इंडिया की पहली पारी

 लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारत ने टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 471 रन बनाए. जिसमें टीम इंडिया की ओर से यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने शानदार शतक लगाए. यशस्वी ने 158 गेंदों में 101 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 227 गेंदों में 147 रनों की पारी खेली. ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज़ में 134 रन ठोके, जिसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल थे. शुरुआत में केएल राहुल ने 42 रनों का योगदान दिया, लेकिन साई सुदर्शन और करुण नायर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. निचले क्रम में जडेजा (11), शार्दुल ठाकुर (1), जसप्रीत बुमराह (0) और प्रसिद्ध कृष्णा (1) टिक नहीं सके. इंग्लैंड के लिए जोश टंग और कप्तान बेन स्टोक्स ने 4-4 विकेट झटके, जबकि ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को 1-1 सफलता मिली. क्रिस वोक्स को कोई विकेट नहीं मिला.
इंग्लैंड टीम की पहली पारी
जिसके बाद पहली पारी में इंग्लैंड ने 465 रन बनाए, जिसमें ओली पोप (106) और हैरी ब्रुक (99) की शानदार पारियां प्रमुख रहीं. इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही, जब ज़ैक क्रॉली सिर्फ 4 रन पर आउट हो गए. इसके बाद डकेट (62) और पोप ने पारी को संभाला. जो रूट 28 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने, जबकि ब्रुक शतक से एक रन दूर रह गए. जेमी स्मिथ ने 40 और क्रिस वोक्स ने 38 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर कमाल किया और 24.4 ओवर में 5 विकेट लिए. मोहम्मद सिराज ने 2, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट झटके. रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर को कोई सफलता नहीं मिली. भारत की इस मजबूत पारी ने टीम को मैच में अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2025 10:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).