क्रिकेट

IND vs ENG 1st Test 2025 Day 3 Scorecard, Inning Break: पहली पारी में 465 रनों पर सिमटी इंग्लैंड टीम, जसप्रीत बुमराह ने खोला पंजा, टीम इंडिया को मिली 6 रनों की बढ़त, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड

पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बेहद रोमांचक रहा. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 113 ओवरों में 471 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने शानदार जवाब देते हुए 100.4 ओवरों में 465 रन बना लिए. लंच के बाद दूसरे सत्र में इंग्लैंड की पहली पारी समाप्त हुई और वह भारत से सिर्फ 6 रन पीछे रह गई.

IND vs ENG 1st Test 2025 Day 3 Scorecard, Inning Break: पहली पारी में 465 रनों पर सिमटी इंग्लैंड टीम, जसप्रीत बुमराह ने खोला पंजा, टीम इंडिया को मिली 6 रनों की बढ़त, यहां देखें फुल स्कोरकार्ड
टीम इंडिया(Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बेहद रोमांचक रहा. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारत ने 113 ओवरों में 471 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने शानदार जवाब देते हुए 100.4 ओवरों में 465 रन बना लिए. लंच के बाद दूसरे सत्र में इंग्लैंड की पहली पारी समाप्त हुई और वह भारत से सिर्फ 6 रन पीछे रह गई. लंच ब्रेक तक इंग्लैंड ने 5 विकेट खोकर बनाए 327 रन, हैरी ब्रूक ने जड़ा अर्धशतक, जसप्रीत बुमराह के नाम 3 विकेट, यहां देखें तीसरे दिन का स्कोरकार्ड

भारत के लिए तीसरे दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाज़ी. उन्होंने 24.4 ओवर में 83 रन देकर 5 विकेट झटके और एक बार फिर साबित किया कि वह विदेशी परिस्थितियों में भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज़ हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ने भी प्रभावित किया और 20 ओवर में 128 रन देकर 3 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद सिराज को 2 विकेट मिले.

इंग्लैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी खेली हैरी ब्रूक ने, जो दुर्भाग्यवश 99 रन पर आउट हो गए. शतक से सिर्फ एक रन दूर रह जाने के बाद उनका विकेट प्रसिद्ध कृष्णा ने लिया. इससे पहले ओली पोप ने 106 रनों की शानदार पारी खेली थी. बेन डकेट ने 62 रन, जेमी स्मिथ ने 40 और क्रिस वोक्स ने 38 रनों का योगदान दिया. निचले क्रम ने भी अच्छा संघर्ष दिखाया जिससे इंग्लैंड भारत के स्कोर के नज़दीक पहुंच सका.

इससे पहले भारत की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147) और ऋषभ पंत (134) की शानदार पारियों ने टीम इंडिया को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाया था. गिल ने अपने टेस्ट कप्तानी डेब्यू पर शानदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया. वहीं पंत और जायसवाल ने आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की. इंग्लैंड के लिए गेंदबाज़ी में जोश टंग और कप्तान बेन स्टोक्स सबसे सफल रहे। दोनों ने 4-4 विकेट झटके. ब्रायडन कार्स और शोएब बशीर को एक-एक विकेट मिला. तीसरे दिन के खेल के बाद मुकाबला पूरी तरह से बराबरी पर खड़ा है. अब भारत की दूसरी पारी की शुरुआत अहम होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2025 08:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).