क्रिकेट

IND vs ENG 5th Test Day 2 Scorecard, Inning Break: टीम इंडिया की पहली पारी 224 रनों पर सिमटी, गस एटकिंसन ने खोला पंजा, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

दूसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में महज 224 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया और उनके गेंदबाज़ों ने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया. खासतौर पर तेज़ गेंदबाज़ गस एटकिंसन ने भारतीय बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ते हुए 5 विकेट चटकाए.

IND vs ENG 5th Test Day 2 Scorecard, Inning Break: टीम इंडिया की पहली पारी 224 रनों पर सिमटी, गस एटकिंसन ने खोला पंजा, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 टेस्ट सीरीज (Test Series) का पांचवां और आखिरी मुकाबला 31 जुलाई (बुधवार) से लंदन(London ) के केनिंग्टन ओवल(Kennington Oval) में खेला रहा हैं. जिसके दूसरे दिन भारतीय टीम पहली पारी में महज 224 रन पर ऑलआउट हो गई. इंग्लैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला लिया और उनके गेंदबाज़ों ने कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया. खासतौर पर तेज़ गेंदबाज़ गस एटकिंसन ने भारतीय बल्लेबाज़ों की कमर तोड़ते हुए 5 विकेट चटकाए. टीम इंडिया ने इंग्लैंड में 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, ये खास कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

भारतीय पारी की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ही सत्र में युवा सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल (2) गस एटकिंसन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए. इसके बाद राहुल (14), गिल (21), और साईं सुधर्शन (38) ने थोड़ी बहुत कोशिश की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. कप्तान शुभमन गिल रन आउट हो गए, जो टीम के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. मिडिल ऑर्डर में करुण नायर ने सबसे ज्यादा 57 रन की संयमित पारी खेली. उन्होंने 109 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से यह स्कोर बनाया. हालांकि, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सका. रविंद्र जडेजा (9), ध्रुव जुरेल (19), और वॉशिंगटन सुंदर (26) भी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके.

इंग्लैंड की गेंदबाज़ी की बात करें तो गस एटकिंसन ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 21.4 ओवर में 8 मेडन के साथ सिर्फ 33 रन देकर 5 विकेट झटके. वहीं जोश टंग ने भी 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि क्रिस वोक्स को 1 सफलता मिली. इंग्लैंड ने इस पारी में गेंदबाज़ी के दौरान बेहतरीन लाइन-लेंथ और अनुशासन का प्रदर्शन किया. भारत की पारी 69.4 ओवर में 224 रन पर सिमटी. पारी के दौरान 38 रन अतिरिक्त के रूप में आए, जिनमें 16 वाइड, 4 नो बॉल, 12 बाई और 6 लेग बाई शामिल थे. इंग्लैंड के लिए यह गेंदबाज़ी प्रदर्शन सीरीज़ में अब तक का सबसे कसा हुआ रहा, जिससे उन्हें निर्णायक टेस्ट में शुरुआती बढ़त मिल गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2025 04:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).