IND vs SA 1st ODI 2025 Live Score Update: टीम इंडिया के गेंदबाजों ने तोड़ी दक्षिण अफ्रीका कमर! 5 ओवर में 3 बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन

दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 350 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करना होगा. जिसका पिछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही हैं. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने 5 ओवर में दक्षिण अफ्रीका के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा दिया है. गेंदबाज हर्षित राणा 2 और अर्शदीप सिंह को 1 सफालता मिली हैं. खबर लिखें जाने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 24-3(6) था.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs India National Cricket Team Match Scorecard: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND vs SA) तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला 30 नवंबर (रविवार) को रांची (Ranchi) के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (JSCA International Stadium Complex) में खेला जा रहा हैं. जिसमें भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 खोकर 349 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया हैं. अब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 350 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल करना होगा. जिसका पिछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत खराब रही हैं. टीम इंडिया के गेंदबाजों ने 5 ओवर में दक्षिण अफ्रीका के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा दिया है. गेंदबाज हर्षित राणा 2 और अर्शदीप सिंह को 1 सफालता मिली हैं. खबर लिखें जाने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 24-3(6) था. टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 350 रनों का विशाल लक्ष्य, विराट कोहली ने ठोका शानदार शतक, यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

सबसे बड़ा आकर्षण विराट कोहली का यादगार और धमाकेदार शतक रहा. लगभग दो महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे विराट ने अपने करियर का 52वां वनडे शतक जमाया और शानदार 135 रन 120 गेंदों में बनाए, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे. उन्होंने मारको जानसन की गेंद पर चौका लगाकर तीन अंकों की संख्या पूरी की. शतक के बाद विराट ने आसमान की ओर देखकर भगवान को धन्यवाद दिया.

रोहित शर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी कर 57 रन 51 गेंदों में बनाए और कोहली के साथ दूसरी विकेट के लिए 136 रनों की साझेदारी की, जिसने भारत को मज़बूत शुरुआत दी. वहीं कप्तान KL राहुल ने 56 गेंदों में 60 रन बनाकर मध्य क्रम को मजबूती दी. अंत में रवींद्र जडेजा ने मात्र 20 गेंदों में 32 रन ठोककर स्कोर को 340 के पार पहुंचाया. भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 18, रुतुराज गायकवाड़ ने 8 और वॉशिंगटन सुंदर ने 13 रन का योगदान दिया. टीम में नए गेंदबाज हर्षित राणा 3 रन बनाकर नाबाद रहे. दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों में मारको जानसन, नंद्रे बर्गर, कॉर्बिन बॉश और ऑटनील बार्टमैन ने 2-2 विकेट लिए. प्रेनेलन सुब्रायन 10 ओवर में 73 रन देकर खाली हाथ लौटे.
Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

Suryakumar Yadav Stats In T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें 'मिस्टर 360' के आकंड़ें

IND vs NZ Final Match Likely Playing XI: फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा सवाल, क्या मिलेगी प्लेइंग XI में जगह? न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं टीम इंडिया

India vs New Zealand T20I Head To Head Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

\