IND vs AUS 2nd T20I 2025 Preview: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया दुसरे टी20 में होगा रोमांचक मुकाबला, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबले 31 अक्टूबर(शुक्रवार) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 01:45 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 01:15 PM को होगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Preview: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबले 31 अक्टूबर(शुक्रवार) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जाएगा. पहला T20I मैच बारिश के कारण बिना नतीजे के खत्म हो गया था., जब भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में 97/1 का स्कोर बनाया था. अब दोनों टीमें सीरीज के दूसरे मैच में आमने-सामने होंगी और 1-0 की बढ़त लेने की कोशिश करेंगी. मेजबान ऑस्ट्रेलिया अपनी जीत की लय जारी रखने और वनडे सीरीज में 2-1 से मिली जीत के बाद टी20आई सीरीज भी अपने नाम करने की उम्मीद करेगा. क्या चोट से उबर ICU से बाहर आए श्रेयस अय्यर, सिडनी के अस्पताल का किया धन्यवाद? यहां देखें वायरल वीडियो की सच्चाई

दूसरी ओर, नंबर एक T20I टीम भारत, छोटे प्रारूप में अपनी बढ़त बनाए रखने और ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20आई में चौंकाने का लक्ष्य लेकर उतरेगा. आइए देखते हैं इस मैच से पहले हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और मुख्य खिलाड़ियों की जानकारी, जो इस मुकाबले को रोमांचक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

टी20 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(IND vs AUS Head to Head): ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मुकाबलों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 20 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 11 बार ही भारत को मात दे पाई है, जबकि 2 मुकाबले बिना किसी परिणाम (No Result) के समाप्त हुए. दोनों टीमों के बीच हर मैच रोमांच से भरपूर रहा है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि टी20 फॉर्मेट में भारत का दबदबा ऑस्ट्रेलिया पर कायम है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दुसरे टी20 2025 के लिए प्रमुख खिलाड़ी(IND vs AUS Key Players To Watch Out): अभिषेक शर्मा, जोश हेज़लवुड, अक्षर पटेल, ट्रैविस हेड, जसप्रीत बुमराह, मार्कस स्टोइनिस, टीम डेविड ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(IND vs AUS Mini Battle): टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज जोश हेज़लवुड के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, ट्रैविस हेड और जसप्रीत बुमराह के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. वही, दोनों टीमों के पास शुभमन गिल, अक्षर पटेल, टिम डेविड, जेवियर बार्टलेट जैसे कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दुसरे टी20 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का दूसरा मुकाबले 31 अक्टूबर(शुक्रवार) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 01:45 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 01:15 PM को होगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दुसरे टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरी़ज 2025 का आधिकारिक प्रसारण अधिकार जियोस्टार स्पोर्टस नेटवर्क के पास हैं. प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनलों पर विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दुसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा, डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार भी जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं, जहां भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दुसरे टी20 2025 मैच संभावित प्लेइंग इलेवन (IND vs AUS Likely Playing XI):
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुह्नमैन, जोश हेज़लवुड
Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\