Team India Stats In Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबलों में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों टीमें एक ही ग्रुप में थी. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है. फाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा, जो न्यूट्रल वेन्यू है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आई है.

टीम इंडिया (Photo Credits: @BCCI/X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, ICC Champions Trophy 2025 Finals: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल मुकाबला कल यानी 9 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. भारतीय टीम एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलने के लिए तैयार है. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की कमान मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) के कंधों पर हैं. अक्सर आईसीसी टूर्नामेंट्स में घातक बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) टीम इंडिया के तारणहार साबित होते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने गजब की लय पकड़ी हुई है. IND vs NZ, Champions Trophy 2025 Final Live Streaming In India: खिताबी जंग में न्यूजीलैंड को हराकर 'दादा' का बदला लेनी चाहेगी टीम इंडिया, जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों टीमें एक ही ग्रुप में थी. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जबकि न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है. फाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा, जो न्यूट्रल वेन्यू है. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आई है. टीम इंडिया ने 2 खिताब अपने नाम किए हैं और एक बार टीम इंडिया उपविजेता भी रही है.

आखिरी बार साल 2017 में ये टूर्नामेंट खेला गया था. उस समय टीम इंडिया को फाइनल में पाकिस्तान ने हराया था. ऐसे में चलिए देखते हैं कि जिन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबलों में टीम इंडिया का प्रदर्शन कैसा रहा है?

साल 2000 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली थी हार

साल 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड के साथ हुआ था. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने छह विकेट खोकर 264 रन बनाई थी. इस मुकाबले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 117 रन बनाए थे. जबकि, सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 69 रन निकले थे. एक समय टीम इंडिया का स्कोर 141/0 था, लेकिन पारी खत्म होने तक वे 264/6 तक ही पहुंच पाए. न्यूजीलैंड ने क्रिस केर्न्स के नाबाद 102 रन की शानदार पारी की बदौलत 2 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली थी.

साल 2002 में रहे संयुक्त रूप से विजेता

टीम इंडिया ने 2002 के सीजन में श्रीलंका के खिलाफ 2 बार फाइनल खेली. बारिश के कारण दोनों बार रद्द हो गए. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 244 रन बनाए थे. टीम इंडिया का स्कोर 14/0 था तभी बारिश शुरू हुई और मैच रद्द हो गया. दूसरे दिन पहले ओवर से मैच शुरू हुआ और श्रीलंका ने सात विकेट 222 रन बनाई. टीम इंडिया 8.4 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई थी और मैच रद्द हो गया था. दोनों टीमों को संयुक्त विजेता चुना गया.

साल 2013 में टीम इंडिया बनी चैंपियन

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच बारिश के कारण साल 2013 का फाइनल 20 ओवर का हुआ था. विराट कोहली (43 रन) और रविंद्र जडेजा (33 रन) की पारियों के बदौलत टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 129 रन ही बना पाई. इसके बाद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने टीम को खेल में बनाए रखा. इयोन मोर्गन और रवि बोपारा के बीच मजबूत साझेदारी के बावजूद इशांत शर्मा ने लगातार गेंदों पर दोनों को आउट करके मैच को टीम इंडिया के पक्ष में कर दिया. टीम इंडिया को 5 रन से जीत मिली थी.

साल 2017 के फाइनल में मिली हार

बता दें कि साल 2017 का फाइनल इंग्लैंड के ओवल में खेला गया था. उस मैच में पाकिस्तान के हाथों टीम इंडिया को शर्मनाक हार मिली थी. सलामी बल्लेबाज फखर जमान के शानदार 114 रनों की बदौलत पाकिस्तान ने चार विकेट खोकर 338 रन बनाया था. मोहम्मद हफीज (57*) और अजहर अली (59) ने अर्धशतक बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने जल्द विकेट गंवाए और मोहम्मद आमिर (3/16) और हसन अली (3/19) की शानदार गेंदबाजी के दम पर 180 रनों की बड़ी जीत हासिल की.

Share Now

Tags

-Dubai 2025 ICC Champions Trophy Final 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल Dubai International Stadium Dubai International Stadium Pitch Report Dubai Pitch Report Dubai Weather Dubai Weather Report Dubai weather update ICC Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 Final INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Score India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Live Scorecard India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Score India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Scorecard INDIA VS NEW ZEALAND India vs New Zealand Live Score India vs New Zealand Live Scorecard India vs New Zealand Live Streaming India vs New Zealand Live Streaming In India India vs New Zealand Pitch Report India vs New Zealand Score India vs New Zealand Score Update India vs New Zealand Scorecard new zealand national cricket team Rohit Sharma Team India Team India vs New Zealand Virat Kohli Virat Kohli Record in ICC Finals आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल इंडिया बनाम न्यूजीलैंड टीम इंडिया टीम भारत बनाम न्यूजीलैंड दुबई दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई पिच रिपोर्ट दुबई मौसम दुबई मौसम अपडेट दुबई मौसम रिपोर्ट न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम भारत बनाम न्यूजीलैंड भारत बनाम न्यूजीलैंड पिच रिपोर्ट भारत बनाम न्यूजीलैंड भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन भारत बनाम न्यूजीलैंड स्कोरकार्ड भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा विराट कोहली

संबंधित खबरें

\