17 June Team India Matches: क्रिकेट फैंस के लिए सुपर बुधवार, एक नहीं बल्कि 3 बार मैदान पर उतरेगा भारत, जानिए पूरा शेड्यूल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 में अपना दूसरा लीग मैच खेलने उतरेगी. टीम इंडिया का मुकाबला नीदरलैंड्स से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर होगा. भारत इस मैच को जीतकर अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगा.

भारत बनाम अफगानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

17 June Team India Matches: 17 जून भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहने वाला है. बुधवार को भारत की तीन अलग-अलग टीमें मैदान पर उतरेंगी और तीन अहम मुकाबले खेलेंगी. एक ओर भारतीय पुरुष टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेलेगी, वहीं भारतीय महिला टीम टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी. इसके अलावा इंडिया ए टीम भी अफगानिस्तान ए के खिलाफ ट्राई सीरीज में महत्वपूर्ण मुकाबला खेलेगी. आइए जानते हैं तीनों मैचों का पूरा शेड्यूल, समय और लाइव प्रसारण की जानकारी. Rohit Sharma New Milestone: दूसरे वनडे में रोहित शर्मा के निशाने पर वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड, इस मामले में बन जाएंगे भारत के सबसे सफल ओपनर

महिला टी20 विश्व कप में भारत बनाम नीदरलैंड्स

भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 में अपना दूसरा लीग मैच खेलने उतरेगी. टीम इंडिया का मुकाबला नीदरलैंड्स से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर होगा. भारत इस मैच को जीतकर अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगा.

मैच कब शुरू होगा?

मैच शुरू होगा: शाम 7:00 बजे (IST)

टॉस होगा: शाम 6:30 बजे (IST)

कहां देखें लाइव?

भारत और नीदरलैंड्स के बीच मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, श्री चरणी, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, यास्तिका भाटिया और नंदनी शर्मा.

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा वनडे खेलेगी टीम इंडिया

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है. पहला मुकाबला भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज में बढ़त बना ली है. अब दोनों टीमें दूसरे वनडे में आमने-सामने होंगी.

मैच कब शुरू होगा?

मैच शुरू होगा: दोपहर 1:30 बजे (IST)

टॉस होगा: दोपहर 1:00 बजे (IST)

कहां खेला जाएगा?

स्थान: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ

कहां देखें लाइव?

मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर देखी जा सकेगी.

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा समेत अन्य खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं.

फाइनल की उम्मीद बचाने उतरेगी इंडिया ए

श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई सीरीज में इंडिया ए टीम का सामना अफगानिस्तान ए से होगा. तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि जीत से ही फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रहेगी.

मैच कब शुरू होगा?

मैच शुरू होगा: सुबह 10:00 बजे (IST)

टॉस होगा: सुबह 9:30 बजे (IST)

कहां देखें लाइव?

इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी.

इंडिया ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम और अन्य खिलाड़ी टीम में शामिल हैं.

17 जून को भारत के मैचों का पूरा शेड्यूल

सुबह 10:00 बजे इंडिया ए vs अफगानिस्तान ए

दोपहर 1:30 बजे भारत vs अफगानिस्तान (दूसरा वनडे)

शाम 7:00 बजे भारत महिला vs नीदरलैंड्स महिला (टी20 विश्व कप)

क्रिकेट प्रेमियों के लिए 17 जून एक्शन से भरपूर रहने वाला है, जहां दिनभर भारतीय टीमों के मुकाबले देखने को मिलेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड