Team India Meets PM Modi: पीएम मोदी से मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री आवास से हुई रवाना, देखें वीडियो
(Photo Credits ANI)

Indian Cricket Team: बारबाडोस में साऊथ अफ्रिका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप जीतकर वतन लौटने के बाद भारतीय खिलाड़ी प्रधानमंत्री से मिलने लोक कल्याण मार्ग पहुची. जहां पर प्रधानमंत्री से मुलाक़ात के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी वहां से निकल चुके हैं. कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के खिलाड़ी पीएम आवास से निकलने के बाद कुछ समय के लिए ITC मौर्या होटल जायेगी. जिसके बाद  विमान से मुंबई के लिए रावाना होगी. 29 जून को बारबाडोस में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जीत मिलने के बाद टीम इंडिया आज सुबह विशेष विमान से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची.

मुंबई पहुंचने पर बीसीसीआई ने नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े तक 1 किलोमीटर की विजय परेड की व्यवस्था की है, ताकि प्रशंसक विश्व कप ट्रॉफी के साथ अपने सितारों की नज़दीकी झलक देख सकें. वहीं इससे पहले टीम इंडिया की जीत को  लेकर प्रधानमंत्री ने फोन पर भारतीय टीम को विश्व कप के लिए बधाई दी थी.

पीएम मोदी से टीम इंडिया ने की मुलाक़ात: