Team India In T20I: अब तक 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं गवांई हैं टीम इंडिया, यहां जानें कैसा रहा प्रदर्शन

बता दें कि टीम इंडिया ने टी20 के इतिहास में 4 बार 5 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया 5वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेल रहीं है. इससे पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली है और एक भी सीरीज नहीं गंवाई है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टीम इंडिया (Team India) ने वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ टी20 सीरीज (T20 Series) के तीसरे मुकाबले में सात विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ टीम इंडिया अभी भी सीरीज में बरक़रार हैं. टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच भिड़ंत सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड, लॉडरहिल, फ्लोरिडा (Central Broward Regional Park Stadium Turf Ground, Lauderhill, Florida) में भारतीय समयनुसार शाम 8 बजे से होगी.

अगर आज का मुकाबला टीम इंडिया जीत भी जाती है तो रविवार यानी 13 अगस्त को होने वाले आखिरी टी20 मुकाबले में भी साख दांव पर लगी होगी. क्योंकि टीम इंडिया के सबसे बड़े रिकॉर्ड पर खतरा मंडरा रहा है. दरअसल टीम इंडिया की यह पांचवीं पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज है. इससे पहले सभी चार मौकों पर टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. IND vs WI 4th T20I Stats And Record Preview: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड; यहां देखें आंकड़ें

ऐसे में आज होने वाला मुकाबला निर्णायक है. अगर भारत इसे जीतता है तो सीरीज में 2-2 की बराबरी करेगा और अगर वेस्टइंडीज जीतता है तो वह सीरीज पर कब्जा जमाएगा.

टीम इंडिया ने अब तक खेलीं 4 सीरीज

बता दें कि टीम इंडिया ने टी20 के इतिहास में 4 बार 5 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया 5वीं द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेल रहीं है. इससे पहले टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेली है और एक भी सीरीज नहीं गंवाई है. टीम इंडिया ने जहां न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को सीरीज में शिकस्त दी है. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 2-2 की बराबरी पर रही थी.

जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी 2 टी20 में अगर टीम इंडिया जीत जाती है तो 5 मैचों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज में जीत के रिकॉर्ड बरकरार रखेगा. अगर टीम इंडिया ये सीरीज हार जाती है तो उनका लगातार जीत का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक 14 में से 9 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीते हैं. इसके साथ ही 4 हारे और 1 मुकाबला टाई रहा है. इस सीरीज का आखिरी टी20 मुकाबला कल यानी 13 अगस्त को फ्लोरिडा में ही खेला जाएगा.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Narendra Modi Stadium Pitch Report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों का होगा कहर, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Ahmedabad Weather Update: अहमदाबाद में आज बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकबले का लुफ्त, यहां जानें मौसम का हाल