क्रिकेट

ICC Women’s Cricket World Cup 2025 All Squads: महिला विश्व कप के लिए टीम इंडिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका समेत इन टीमों ने किया स्क्वाड का ऐलान, यहां देखें सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का 13वां संस्करण इस साल 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. आठ टीमों का यह महाकुंभ बेहद रोमांचक रहने वाला है, जहां हर टीम ग्रुप स्टेज में सात मैच खेलेगी और शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण में जगह बनाएंगी. आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का 13वां संस्करण इस साल 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. आठ टीमों का यह महाकुंभ बेहद रोमांचक रहने वाला है, जहां हर टीम ग्रुप स्टेज में सात मैच खेलेगी और शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण में जगह बनाएंगी.

ICC Women’s Cricket World Cup 2025 All Squads: महिला विश्व कप के लिए टीम इंडिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका समेत इन टीमों ने किया स्क्वाड का ऐलान, यहां देखें सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
ICC Women’s Cricket World Cup 2025 All Squads

ICC Women’s Cricket World Cup 2025 All Squads: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का 13वां संस्करण इस साल 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा. आठ टीमों का यह महाकुंभ बेहद रोमांचक रहने वाला है, जहां हर टीम ग्रुप स्टेज में सात मैच खेलेगी और शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण में जगह बनाएंगी. भारत ने इस टूर्नामेंट के लिए सबसे पहले अपनी स्क्वाड का ऐलान किया और खिताब की तलाश में अपनी रणनीति को साफ कर दिया. वहीं इंग्लैंड ने भी अपनी टीम का एलान कर दिया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका समेत अन्य देशों की स्क्वाड का इंतजार है. महिला विश्व कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड से गायब हुई 5 स्टार खिलाड़ी, टूर्नामेंट में एक्सपीरियंस की खलेगी कमी

इन टीमों से उम्मीद है कि वे भी जल्दी ही अपने खिलाड़ियों की घोषणा करेंगी. आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में हर टीम अपनी पूरी ताकत से प्रतियोगिता में उतरने वाली है. भारत की टीम पहली बार विश्व कप का खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर तैयार है, वहीं इंग्लैंड जैसी टीमें अपनी जोरदार टक्कर के लिए जानी जाती हैं. भारत ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में एक संतुलित टीम उतारी है. स्मृति मंधाना को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है. टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा.

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, यस्तिका भाटिया, रेनुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, स्री चारनी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़

रिजर्व खिलाड़ी: तेजल हसबनीस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, उमा छेत्री, मिन्नू मणी, सयाली सतघरे

इंग्लैंड ने नैट स्किवर-ब्रंट को कप्तान बनाकर अपनी टीम घोषित की है. टीम में अनुभवी हेदर नाइट, एमी जोन्स और डैनी वायट-हॉज जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.

इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: नत स्किवर-ब्रंट (कप्तान), एम्मा आर्लोट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हेदर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिंसी स्मिथ, डैनी वायट-हॉज

बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरजाना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शंजीदा अख्तर माघला, निशिता अख्तर निशि, सुमैया अख्तर

पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमाइमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सैयदा अरूब शाह

रिजर्व: गुल फ़िरोज़ा, नाजिहा अल्वी, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर

दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: दक्षिण अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मारिज़ैन कप्प, ताज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे

रिजर्व: मियां स्मिट

ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम

न्यूजीलैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: सोफी डिवाइन (कप्तान), सुजी बेट्स, इडेन कार्सन, फ्लोरा डेवोनशायर, इसि गेज, मैडी ग्रीन, ब्रूक हैलिडे, ब्री इलिंग, पोली इंग्लिश, बेला जेम्स, मेली केर, जेस केर, रोज़मैरी मैयर, जॉर्जिया प्लिमर, ली ताहुहू

श्रीलंका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: हासिनी परेरा, विश्मि गुणरत्ने, चमारी अथापथ्तू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवानी (विकेटकीपर), कविषा दिलहारी, डेउमी विहंगा, अचिनी कुलासुरिया, उदेष्का प्रभाधनी, पिउमी वत्सला बाडलग, मलिकी मादारा, इनोका राणावीरा, नीलाक्षी डी सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, इमेशा दुलानी

भारत और इंग्लैंड की ओर से स्क्वाड का ऐलान होते ही महिला विश्व कप 2025 का रोमांच बढ़ गया है. अब सबकी निगाहें बाकी टीमों की स्क्वाड पर टिकी हैं. यह टूर्नामेंट न सिर्फ महिला क्रिकेट के नए सितारों को जन्म देगा, बल्कि क्रिकेट फैंस को भी हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिलेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2025 12:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).