टीम इंडिया के नए हेड कोच के सिलेक्शन में नहीं चलेगी विराट की मनमानी: बीसीसीआई रिपोर्ट्स

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद हर तरफ भारतीय कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के निर्णय को लेकर सवाल उठाए जा रहा हैं. इसी बीच बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात का खुलासा किया है कि नए हेड कोच को लेकर इस बार कप्तान विराट कोहली की मनमानी भी नहीं चलेगी.

बीसीसीआई (Photo Credit: File Photo)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद हर तरफ भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के निर्णय को लेकर सवाल उठाए जा रहा हैं. इसी बीच बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इस बात का खुलासा किया है कि नए हेड कोच को लेकर इस बार कप्तान विराट कोहली की मनमानी भी नहीं चलेगी.

पिछली बार जब पूर्व क्रिकेटर और टेस्ट टीम के कप्तान अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के हेड कोच के पद से इस्तीफा दिया था तो विराट ने नए कोच को तय करने में दखल दिया था. टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया. सेमीफाइनल में टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद से ही रवि शास्त्री के रोल पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बावजूद BCCI ने भारतीय टीम को सराहा

बता दें कि इस बार हेड कोच की नियुक्ति करने का फैसला कपिल देव को दिया गया है, जो सपोर्ट स्टाफ को नियुक्त करने वाले तीन दिग्गजों की टीम के मुखिया बनाए गए हैं. कपिल देव द्वारा लिए फैसले को विराट ही नहीं, बल्कि टीम के हर सदस्य को मानना होगा. वहीं आखिरी फैसला सुप्रीम कोर्ट द्वारा अपॉइंट की गई कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स यानी सीओए का होगा

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 24th Match Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया, विराट कोहली और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Score Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड