क्रिकेट

IND vs IRE ICC T20 World Cup 2024 Live Toss Updates: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने जीता टॉस, आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता, देखें प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है.

IND vs IRE ICC T20 World Cup 2024 Live Toss Updates: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने जीता टॉस, आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी का दिया न्योता, देखें प्लेइंग इलेवन
भारत बनाम आयरलैंड (Image: Twitter)

IND vs IRE ICC T20 World Cup 2024 Live Score Updates: 5 जून(बुधवार) को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Indian National Cricket Team) बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Ireland National Cricket Team) ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. आयरलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है. संजू सेमसन, कुलदीप यादव, यशस्वी जयसवाल को मौका नहीं मिला है, लगभग डेढ़ साल बाद ऋषभ पंत इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने जा रहे है. यह भी पढ़ें: आयरलैंड पर जीत के साथ ICC T20 World Cup 2024 की शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया  ने जीता टॉस

यहां देखें दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज

पोस्ट देखें:

आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग इलेवन: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोरकन टकर (विकेट कीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैंपर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, मार्क अडायर, बैरी मैकार्थी, जोशुआ लिटिल, बेंजामिन व्हाइट

वीडियो देखें:

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).