India's Squad For T20I Series vs Zim: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल के नेतृत्व में इन IPL स्टार्स को किया गया टीम में शामिल, देखें फुल शेड्यूल

बता दें कि इस वक्त टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार लय में दिखाई दे रही है. भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के करीब है. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना हो जाएंगी.

शुभमन गिल(Photo Credit: X Formerly As Twitter)

बीसीसीआई ने सोमवार को जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. पहला मुकाबला जिम्बाब्वे और भारत के बीच 6 जुलाई को खेला जाएगा. खास बात ये है कि टीम की कमान शुभमन गिल को सौंपी गई है. वह पहली बार भारतीय टीम के कप्तान बनाए गए हैं. अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, रियान पराग, तुषार देशपांडे, ध्रुव जुरेल को पहली बार टी20 टीम में जगह दी गई है. गिल के साथ-साथ खलील अहमद, आवेश खान और रिंकू सिंह को टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है. यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम का ऐलान, IPL के इन युवा स्टार्स को पहली बार मिला मौका

बता दें कि इस वक्त टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार लय में दिखाई दे रही है. भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के करीब है. टी-20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना हो जाएंगी.

टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरे का कार्यक्रम

भारत और जिम्बाब्वे के बीच

पहला टी-20 छह जुलाई,

दूसरा टी-20 सात जुलाई,

तीसरा टी-20 दस जुलाई,

चौथा टी-20 तेरह जुलाई

पांचवा और आखिरी टी-20 मैच 14 जुलाई

सारे मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से खेले जाएंगे.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड