क्रिकेट

Team Bangladesh ICC Cricket World Cup 2019: मशरफे मुर्ताजा होंगे कप्तान, 2007 में भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले इस खिलाड़ी को भी मिला मौका

बता दें कि ICC Cricket World Cup 2019 के लिए सोमवार को भारतीय टीम का ऐलान हुआ था. विराट कोहली को कप्तानी दी गई है साथ ही रोहित शर्मा उप-कप्तान है. विश्व कप 2019 30 मई को शुरू होगा और 14 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा.

Team Bangladesh ICC Cricket World Cup 2019: मशरफे मुर्ताजा होंगे कप्तान, 2007 में भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले इस खिलाड़ी को भी मिला मौका
बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

Bangladesh Squad for ICC Cricket World Cup 2019: ICC Cricket World Cup 2019 के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान हो गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मंगलवार को बैठक हुई जिसमे उन्होंने 15 सदसीय टीम की घोषणा की. इंग्लैंड में होने वाले ICC Cricket World Cup 2019 में बांग्लादेश टीम का नेतृत्व तेज गेंदबाज मशरफे मुर्ताजा करेंगे. विश्व कप में बांग्लादेश का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से 2 जून को होगा. यह लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जाएगा.

बांग्लादेश के सेलेक्टर्स ने 2007 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले तमीम इकबाल को मौका दिया है. साथ ही टीम में पूर्व कप्तान शकीब-अल-हासन को भी जगह मिली है. विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी मुशफिकुर रहीम पर रहेगी. यहां देखें पूरी टीम.

बता दें कि ICC Cricket World Cup 2019 के लिए सोमवार को भारतीय टीम का ऐलान हुआ था. विराट कोहली को कप्तानी दी गई है साथ ही रोहित शर्मा उप-कप्तान है. विश्व कप 2019 30 मई को शुरू होगा और 14 जुलाई को फाइनल खेला जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).