TATA WPL 2027 Players Retention List: मेग लैनिंग, स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर अपनी-अपनी टीम में बरकरार, 27 खिलाड़ियों पर होगी नीलामी में बोली
अब सभी की नजरें 28 अक्टूबर को होने वाली WPL 2027 की नीलामी पर रहेंगी, जहां कई बड़े भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती हैं.
TATA WPL 2027 Player Retention List: टाटा विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के लिए सभी पांच फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है. खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तारीख 28 सितंबर 2026 थी. दिल्ली कैपिटल्स (DC), गुजरात जायंट्स (GG), मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और यूपी वॉरियर्ज़ (UPW) ने मिलाकर कुल 63 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें 23 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं. अब नीलामी में 27 स्लॉट, जिनमें 7 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी शामिल हैं, उपलब्ध रहेंगे.
28 अक्टूबर को कोच्चि में होगी WPL 2027 की नीलामी
टाटा WPL 2027 का प्लेयर ऑक्शन 28 अक्टूबर 2026 को कोच्चि में आयोजित किया जाएगा. सभी फ्रेंचाइजी अपनी जरूरत के हिसाब से खाली स्लॉट भरने के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. सबसे बड़ा पर्स यूपी वॉरियर्ज़ के पास है, जो 3.65 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरेगी.
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, दीया यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, लॉरा वोल्वार्ड्ट, लूसी हैमिल्टन, ममता मडिवाला, मारिज़ान कैप, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा, निकी प्रसाद और शेफाली वर्मा.
गुजरात जायंट्स (GG) की रिटेन लिस्ट
अनुष्का शर्मा, एशले गार्डनर, बेथ मूनी, भारती फुलमाली, जॉर्जिया वेयरहम, हैप्पी कुमारी, जिंतिमानी कलिता, कनिका आहूजा, काश्वी गौतम, किम गर्थ, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, सोफी डिवाइन, तनुजा कंवर और यास्तिका भाटिया.
मुंबई इंडियंस (MI) ने इन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा
अमनजोत कौर, अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, नैटली साइवर-ब्रंट, निकोला कैरी, राहिला फिरदौस, सजीवन सजना, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल और वैष्णवी शर्मा.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की रिटेन लिस्ट
अरुंधति रेड्डी, एलिस पेरी, जॉर्जिया वोल, लॉरेन बेल, नादिन डी क्लार्क, पूजा वस्त्राकर, प्रत्युषा कुमार, प्रेमा रावत, राधा यादव, ऋचा घोष, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल और स्मृति मंधाना.
यूपी वॉरियर्ज़ (UPW) ने इन खिलाड़ियों को रखा बरकरार
दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, क्रांति गौड़, मेग लैनिंग, फोबे लिचफील्ड, प्रतिका रावल, शिखा पांडे, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन और तारा नॉरिस.
फ्रेंचाइजी के पास बचा पर्स और खाली स्लॉट
दिल्ली कैपिटल्स: 1.10 करोड़ रुपये, 5 स्लॉट (1 विदेशी)
गुजरात जायंट्स: 1.25 करोड़ रुपये, 3 स्लॉट (1 विदेशी)
मुंबई इंडियंस: 1.00 करोड़ रुपये, 7 स्लॉट (1 विदेशी)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 1.15 करोड़ रुपये, 5 स्लॉट (2 विदेशी)
यूपी वॉरियर्ज़: 3.65 करोड़ रुपये, 7 स्लॉट (2 विदेशी)
अब सभी की नजरें 28 अक्टूबर को होने वाली WPL 2027 की नीलामी पर रहेंगी, जहां कई बड़े भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजी बड़ी बोली लगा सकती हैं.