ICC T20 World Cup 2021: इंग्लैंड को बड़ा झटका, ये दिग्गज खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप से भी हो सकता हैं बाहर

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल से बाहर होने के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप में उनका खेलना अभी तय नहीं है. बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरूआत से पहले क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था.

बेन स्टोक्स और सैम करन (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की टीम एक ही ग्रुप में हैं. यूएई में टी20 वर्ल्ड कप के मैच ओमान, अबुधाबी (Abu Dhabi), दुबई (Dubai) और शारजाह (Sharjah) में होंगे. टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड टीम (England) को बड़ा झटका लगा है. ICC T20 World Cup 2021: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने T20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान की चुनी बेहद मजबूत टीम, यहां पढ़ें किन दिग्गजों को मिला मौका

इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स आईपीएल से बाहर होने के बाद अब टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर हो सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप में उनका खेलना अभी तय नहीं है. बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरूआत से पहले क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था.

रिपोर्ट माने तो आलराउंडर बेन स्टोक्स टी20 वर्ल्ड कप से भी अपना नाम वापस ले सकते हैं. बता दें कि आईसीसी ने 10 सितंबर तक टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीमों का ऐलान करने की अंतिम तारीख दी है. ऐसे में ईसीबी बेन स्टोक्स को रिजर्व खिलाड़ियों में रख सकती है. सभी टीमें तीन रिजर्व खिलाड़ी रख सकती हैं और 10 अक्टूबर तक टीम में भी बदलाव कर सकती हैं.

बता दें कि इंग्लैंड के दिग्गज आलराउंडर बेन स्टोक्स ने 30 जुलाई को क्रिकेट से अनिश्चित काल के लिए ब्रेक लेने का ऐलान किया था. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज और आईपीएल मिस करने के बाद वो टी20 वर्ल्ड कप में वापसी कर सकते हैं. टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को ग्रुप ए में रखा गया हैं. इंग्लैंड अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी.

इस बार कुल 16 टीमें उतर रही हैं. टी20 वर्ल्‍ड कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर को अबु धाबी में खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल दुबई में 11 नवंबर को होगा. दोनों सेमीफाइनल्‍स पर रिजर्व डे है. खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को रविवार को दुबई में खेला जाएगा.  फाइनल के लिए 15 नवंबर को रिजर्व डे के रूप में रखा गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी