T20 World Cup 2026: फाइनल में पहुंचते ही टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया का टूटा बड़ा रिकॉर्ड

सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन तक ही पहुंच सकी और उसे 7 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

भारत (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Reaches ICC Final Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने एक बड़ा इतिहास भी रच दिया है. लगातार दूसरे टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत अब तक ऐसा करने वाली तीसरी टीम बन गई है. इससे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी हैं. यह भी पढ़ें: India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन तक ही पहुंच सकी और उसे 7 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.

टीम इंडिया ने खत्म किया ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

फाइनल में पहुंचने के साथ ही टीम इंडिया ने आईसीसी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लंबे समय से चले आ रहे दबदबे को भी खत्म कर दिया है. दरअसल, टीम इंडिया अब तक सभी आईसीसी टूर्नामेंट को मिलाकर कुल 15 बार फाइनल में पहुंच चुकी है. इसके साथ ही टीम इंडिया आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार फाइनल खेलने वाली टीम बन गई है.

इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जो 14 बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी. पिछले एक दशक में टीम इंडिया का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है और यही वजह है कि टीम इंडिया ने यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

सबसे ज्यादा बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली टीमें

टीम इंडिया - 15

ऑस्ट्रेलिया - 14

इंग्लैंड - 9

न्यूजीलैंड - 8

वेस्टइंडीज - 8

श्रीलंका - 7

पाकिस्तान - 6

दक्षिण अफ्रीका - 3

टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

अब टीम इंडिया के पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक और बड़ा इतिहास रचने का मौका है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई भी मेजबान देश इस टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत सका है. ऐसे में भारत के पास इस रिकॉर्ड को बदलने का मौका है.

इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अभी तक कोई भी टीम तीन बार इस ट्रॉफी को जीतने में सफल नहीं हुई है. अगर टीम इंडिया 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले में जीत हासिल करती है, तो वह तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन जाएगी.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड