T20 World Cup 2026 India Announced Live Update: टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका; देखें पूरा स्क्वॉड

टीम इंडिया ने अपने पिछले दो आईसीसी खिताब जीते हैं - 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी. क्या टीम इंडिया लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच सकते हैं, ऐसा कोई भी टीम पहले नहीं कर पाई है? टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले दोनों आईसीसी खिताब जीते थे, लेकिन इस बार कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास है जो अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

ICC T20 World Cup 2026 India Announcement Live Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (India National Cricket Team) के लिए आज का दिन बेहद ही खास है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) टी20 विश्व कप 2026 और न्यूजीलैंड (New Zealand) सीरीज के लिए टीम इंडिया स्क्वॉड का ऐलान हो गया हैं. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agarakar) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन नामों की पुष्टी की हैं. टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया पांच मुकाबले खेलेगी. चयनकर्ताओं के लिए शुभमन गिल (Shubman Gill) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का खराब प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ था. शुभमन गिल की टीम से छुट्टी हो गई हैं. यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 India Announcement Live Update: टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द, चल रही है सेलेक्टर की मीटिंग

49 दिन पहले होगी वर्ल्ड कप टीम की घोषणा

टूर्नामेंट शुरू होने से 49 दिन पहले टीम इंडिया अपनी टीम का ऐलान कर दिया हैं. अब तक केवल श्रीलंका ने ही 25 सदस्यीय टीम की घोषणा की है. किसी भी अन्य देश ने अपनी टीम का ऐलान अबतक नहीं किया है. आमतौर पर, टीम इंडिया अपनी टीम का ऐलान आखिर में करता है, लेकिन इस बार ठीक इसके उलट है. इससे खिलाड़ियों को बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी.

संजू सैमसन को मिला मौका

टीम इंडिया में रिजर्व सलामी बल्लेबाज के तौर पर फिलहाल संजू सैमसन है. संजू सैमसन को शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम प्रबंधन से शुभमन गिल की वापसी के बाद उन्हें इस भूमिका से हटा दिया. टी20 वर्ल्ड कप अगर छह महीने दूर होता तो चयन समिति के पास कप्तानी के लिए वैकल्पिक नामों पर विचार करने की गुंजाइश होती.

टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका

टीम इंडिया ने अपने पिछले दो आईसीसी खिताब जीते हैं - 2024 टी20 वर्ल्ड कप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी. क्या टीम इंडिया लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच सकते हैं, ऐसा कोई भी टीम पहले नहीं कर पाई है? टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले दोनों आईसीसी खिताब जीते थे, लेकिन इस बार कप्तानी सूर्यकुमार यादव के पास है जो अपनी फॉर्म से जूझ रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया की टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उप-कप्तान) , ईशान (विकेटकीपर), रिंकू सिंह.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड