T20 World Cup 2021: टी20 वर्ल्ड कप में ये भारतीय दिग्गज मचा सकते हैं कोहराम, इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 5 साल बा्द हो रहा है. इस टूर्नामेंट का आयोजन साल 2016 में भारत में हुआ था जिसमें वेस्टइंडीज की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी थी. इस बार टी20 वर्ल्ड कप में युवा भारतीय खिलाड़ी कोहराम बचाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

भारतीय टीम (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के मुकाबलों के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच ओमान (Oman) और यूएई (UAE) में खेला जाएगा. भारत (India) और पाकिस्तान (Pakistan) की टीम एक ही ग्रुप में हैं. 24 अक्टूबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. T20 World Cup: अब तक टी20 वर्ल्ड कप में इन बल्लेबाजों ने ठोका हैं शतक, भारत की तरफ से कोहली या रोहित नहीं बल्कि इस खिलाड़ी का नाम है दर्ज

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 5 साल बा्द हो रहा है. इस टूर्नामेंट का आयोजन साल 2016 में भारत में हुआ था जिसमें वेस्टइंडीज की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी थी. इस बार टी20 वर्ल्ड कप में युवा भारतीय खिलाड़ी कोहराम बचाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर

ऋषभ पंत

टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने साल 2018 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था. टी20 में ऋषभ पंत का रिकॉर्ड बहुत बढ़िया हैं. ये पंत का पहला टी20 वर्ल्ड कप होगा. पंत ने आईपीएल में एक शतक और 14 अर्धशतक की बदौलत 2292 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 150 का है. टी20 इंटरनेशनल में इस बल्लेबाज ने दो अर्धशतक जड़ चुके है. टी20 में अगर पंत का बल्ला जला तो कोहराम मचा देंगे.

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव ने इसी साल टीम में डेब्यू किया है. सूर्यकुमार टी20 वर्ल्ड कप में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. सूर्या ने सिर्फ 4 टी20 इंटरनेशनल में करीब 170 की स्ट्राइक से 139 रन बनाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में सबकी निगाहें सूर्यकुमार यादव पर होगी.

जसप्रीत बुमराह

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर गेंदबाजी का पूरा जिम्मा उनके कंधे पर होगा. जसप्रीत बुमराह ने टी20 में काफी किफायती गेंदबाजी करते हैं. टी20 में बुमराह के नाम 59 विकेट हैं. ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप में अपनी गेंद से कोहराम मचा सकते हैं.

टीम इंडिया अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 31 अक्टूबर को खेलेगी.  तीसरा मैच अफगानिस्तान के साथ 3 नवंबर को खेला जाएगा. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप में क्वॉलिफायर टीम के साथ 5 नवंबर और 8 नवंबर को मुकाबला खेलेगा. भारत के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे. सुपर 12 के मुकाबले 23 अक्‍टूबर से शुरू होगे. पहले राउंड के मुकाबले 17 अक्‍टूबर से खेले जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी