T20 Blast: राशिद खान ने लगाया हेलीकॉप्‍टर शॉट, महज 13 गेंदों में खेली तूफानी पारी (देखें वीडियो)

बता दें कि राशिद खान ने ससेक्स की तरफ से खेलते हुए विटालिटी ब्‍लास्‍ट में हैम्पशायर के खिलाफ तूफानी पारी खेली. खान ने महज 13 गेंदों में 26 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया. राशिद का छक्‍का चर्चा में रहा. उन्‍होंने धोनी की तरह हेलीकॉप्‍टर शॉट जड़ा.

राशिद खान (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: अफगानिस्तान (Afghanistan) के गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) ने इंग्लैंड (England) के विटालिटी ब्‍लास्‍ट (Vitality Blast) में अपना जलवा दिखाया. उन्होंने ये कमाल T20 ब्लास्ट (T20 Blast) में किया, जहां हैम्पशर (Hampshire) और ससेक्स (Sussex) के बीच मुकाबला था. उन्‍होंने अपनी आतिशी पारी में एमएस धोनी (MS Dhoni) जैसा हेलीकॉप्‍टर शॉट जैसा भी लगाया. पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ससेक्‍स ने 6 विकेट पर 183 रन बनाए.  T20 Blast League: वेस्ट इंडीज का ये क्रिकेटर निकला कोरोना पॉजिटिव, 3 दिन पहले मैच खेला था

बता दें कि राशिद खान ने ससेक्स की तरफ से खेलते हुए विटालिटी ब्‍लास्‍ट में हैम्पशायर के खिलाफ तूफानी पारी खेली. खान ने महज 13 गेंदों पर 200 की स्‍ट्राइक रेट से 26 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का भी लगाया. राशिद का छक्‍का चर्चा में रहा. उस एक छक्के ने सबका दिल जीत लिया. उन्‍होंने धोनी की तरह हेलीकॉप्‍टर शॉट जड़ा.

राशिद खान ने इस शॉट के वीडियो इन्स्टाग्राम पर भी शेयर किए और लिखा कि अब हमें इस शॉट के नाम की जरूरत है. राशिद खान का यह अद्भुत हेलीकॉप्टर शॉट छह रनों के लिए सीमारेखा के पार जाकर गिरा.

हैम्पशायर की तरफ से स्कॉट कर्री ने 19वें ओवर में राशिद खान ने कई अजीबो गरीब शॉट खेले. राशिद अपनी तूफानी बल्‍लेबाजी से भी टीम को जीत नहीं दिला पाए. राशिद ने क्रीज पर ज्यादा नहीं सिर्फ 18 मिनट बिताया और इतने कम वक्त में ही अपनी छाप छोड़ दी. हैंपशर ने 4 गेंद शेष रहते हुए चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्‍य हासिल कर लिया.

ससेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 183 रन का स्कोर बनाया. ससेक्‍स के लिए रवि बोपारा ने सबसे ज्‍यादा 62 रन बनाए. इसके जबाव में हैम्पशायर ने 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 184 रन बना लिए और ये मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

Top 3 Indian Batters With Most ODI Runs in New Zealand: न्यूजीलैंड की सरजमीं पर वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; यहांं देखें पूरी लिस्ट

Pakistan vs England 4th ODI Match Scorecard: लाहौर में इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने रखा 242 रनों का लक्ष्य, बेन डकेट का शानदार शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड