T Natarajan First Wicket Video: टी नटराजन ने मार्नस लाबुशैन को बोल्ड कर हासिल की अपनी पहली ODI सफलता, देखें वीडियो
कैनबरा स्थित मनुका ओवल मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने 303 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया है. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 31 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं. टीम को अब भी जीत के लिए 19 ओवर में 144 रनों की जरूरत है.
- Read in
- English
Ind vs Aus 3rd ODI 2020: कैनबरा (Canberra) स्थित मनुका ओवल (Manuka Oval) मैदान में भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया के सामने 303 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया है. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 31 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं. टीम को अब भी जीत के लिए 19 ओवर में 144 रनों की जरूरत है. मेजबान टीम के लिए फिलहाल विकेटकीपर खिलाड़ी एलेक्स कैरी 20 गेंद में दो चौके की मदद से 18 और ग्लेन मैक्सवेल बिना खाता खोले खेल रहे हैं.
भारतीय टीम को दिन की पहली सफलता मार्नस लाबुशैन (Marnus Labuschagne) के रूप में मिली. लाबुशैन को अपना पहला वनडे मैच खेल रहे तमिलनाडु (Tamil Nadu) के युवा तेज गेंदबाज टी नटराजन (T. Natarajan) ने बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. बता दें कि लाबुशैन आज दुसरे वनडे मुकाबले में चोटिल हुए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) की गैरमौजूदगी में पारी की शुरुआत करने आए थे.
Natarajan gets his maiden ODI wicket!
Not a bad scalp either.
FOLLOW #AUSvIND LIVE:
👉https://t.co/RBgtArfoaV 👈#INDvAUS pic.twitter.com/Kel7bkVvps
— 🏏FlashScore Cricket Commentators (@FlashCric) December 2, 2020
बात करें नटराजन के क्रिकेट करियर के बारे में तो आज के मुकाबले को छोड़कर उन्होंने अबतक आईपीएल में 22 मैच खेलते हुए 22 इनिंग्स में 18 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 मैच खेलते हुए 33 इनिंग्स में 64, लिस्ट A क्रिकेट में 15 मैच खेलते हुए 15 इनिंग्स में 16 और 37 T20 मैच खेलते हुए 37 इनिंग्स में 35 विकेट चटकाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2020 03:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

