क्रिकेट

SuryaKumar Yadav vs Haridk Pandya: सूर्य​कुमार यादव और हार्दिक पांड्या में कौन है बेहतर कप्तान, यहां देखें दोनों दिग्गजों के टी20 इंटरनेशनल आंकड़े

बता दें कि हाल ही में रियान पराग ने टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू किया था. अब रियान पराग को वनडे टीम का भी हिस्सा बनाया गया हैं. हर्षित राणा आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार परफॉर्म कर चुके हैं. आईपीएल में हर्षित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. गौतम गंभीर की मेंटरशिप में खेल चुके हैं. हर्षित राणा अब वनडे टीम का हिस्सा बन गए हैं.

SuryaKumar Yadav vs Haridk Pandya: सूर्य​कुमार यादव और हार्दिक पांड्या में कौन है बेहतर कप्तान, यहां देखें दोनों दिग्गजों के टी20 इंटरनेशनल आंकड़े
सूर्य​कुमार यादव और हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Twitter)

Haridk Pandya vs SuryaKumar Yadav: श्रीलंका दौरे (Sri Lanka Tour) के लिए भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) का ऐलान 18 जुलाई को हो गया है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) वनडे टीम में शामिल किया गया हैं. रोहित शर्मा ही वनडे टीम के कप्तान होंगे. वहीं सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टी20 टीम का कप्तान बनाया गया है. टी20 और वनडे सीरीज (T20 And ODI Series) में शुभमन गिल (Shubman Gill) को टीम का उपकप्तान बनाया गया हैं. रियान पराग (Riyan Parag), शिवम दुबे (Shivam Dube) और रिंकू सिंह (Rinku Singh) को टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया है. केएल राहुल (KL Rahul) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की भारत की वनडे टीम में वापसी हुई है.

सूर्यकुमार यादव श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे. वहीं स्टार आलराउंडर हार्दिक पांड्या का पत्ता कट गया है. हार्दिक पांड्या से उपकप्तानी भी छीन ली गई हैं. युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 और वनडे सीरीज का उपकप्तान बनाया गया हैं. इस बीच चलिए हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव ने अब तक भारत के लिए कितने टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है. इन दोनों दिग्गजों के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं. Jasprit Bumrah Stats: रोहित शर्मा की कप्तानी में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें दिग्गज गेंदबाज के आंकड़े

टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान हार्दिक पांड्या के आंकड़े

हार्दिक पांड्या ने अ​ब तक टीम इंडिया के लिए कुल 16 मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मुकाबले जीते हैं, जबकि 5 मैचों में टीम को हार का भी सामना करना पड़ा है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एक मैच टाई रहा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हार्दिक पांड्या का जीत प्रतिशत 62.60 का है.

टी20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव के आंकड़े

सूर्यकुमार यादव ने अब तक कुल 7 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 5 मुकाबले जीते हैं और दो में हार का सामना हुआ है. सूर्यकुमार यादव की जीत का प्रतिशत 71.42 का है. जो हार्दिक पांड्या से थोड़ा सा बेहतर है। सूर्यकुमार यादव ने जब टीम इंडिया की कमान संभाली है तो उनके सामने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें थी. अब सूर्यकुमार यादव की असली परीक्षा श्रीलंका के खिलाफ होगी. इस बार टीम में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया हैं. ऐसे में इन खिलाड़ियों से सूर्यकुमार यादव कैसा अच्छा प्रदर्शन निकलवाते है, ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा.

टीम इंडिया में नए चेहरों को मिली जगह

बता दें कि हाल ही में रियान पराग ने टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू किया था. अब रियान पराग को वनडे टीम का भी हिस्सा बनाया गया हैं. हर्षित राणा आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में शानदार परफॉर्म कर चुके हैं. आईपीएल में हर्षित राणा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं. गौतम गंभीर की मेंटरशिप में खेल चुके हैं. हर्षित राणा अब वनडे टीम का हिस्सा बन गए हैं.

टी20 शेड्यूल:

27 जुलाई: पहला टी20 (पल्लेकेले)

28 जुलाई: दूसरा टी20 (पल्लेकेले)

30 जुलाई: तीसरा टी20 (पल्लेकेले)

भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).