Suryakumar Yadav T20 World Cup Stats Against South Africa: टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें भारतीय कप्तान के आकंड़ें

टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी. भारतीय टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी आक्रमण भी मौजूद है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी संतुलित नजर आ रही है और उनके पास क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं.

सूर्यकुमार यादव (Photo Credit: X Formerly Twitter/BCCI)

Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 43rd Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला रविवार यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें कोलंबो के मौसम का हाल

टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी. भारतीय टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी आक्रमण भी मौजूद है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी संतुलित नजर आ रही है और उनके पास क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया अपने ग्रुप स्टेज में अजेय रही थी. ग्रुप-A में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने अपने शुरुआती चार मैच जीते थे और अब टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम से सुपर-8 मुकाबले में होगा. यह मैच 22 फरवरी को होगा. टीम इंडिया अपने कप्तान सूर्यकुमार से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. इस बीच सूर्यकुमार यादव के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रदर्शन के बारे में जानते हैं.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2022 में खेला था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने अब तक 15 मैचों की 14 पारियों में 31.23 की औसत के साथ 406 रन बनाए हैं. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव की स्ट्राइक रेट 156.15 की रही है. इस दौरान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक निकले हैं. सूर्यकुमार यादव का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 रन रहा है.

टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो पारियों में 35.5 की औसत और 161.36 की स्ट्राइक रेट के साथ 71 रन बनाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 40 गेंदों में 68 रन की पारी खेली थी. उस मैच में सूर्यकुमार यादव को हार मिली थी. टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने तीन रन बनाए थे. सूर्यकुमार यादव ने खिताबी मैच को जीता था.

टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार के आंकड़े

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार ने पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2021 में हिस्सा लिया था. सूर्यकुमार यादव ने अपने 4 सीजन (2021-26) में अब तक कुल 22 मैच खेले हैं, जिसकी 21 पारियों में 42.80 की औसत और 152.49 की स्ट्राइक रेट के साथ 642 रन बनाए हैं. इस बीच सूर्यकुमार यादव ने छह अर्धशतक अपने नाम किए और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 84 रन रहा है. इस टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव ने 61 चौके और 27 छक्के अपने नाम किए.

कुछ ऐसा चल रहा है सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल करियर

सूर्यकुमार यादव ने साल 2021 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की थी. सूर्यकुमार यादव अब तक 108 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, जिसकी 102 पारियों में 37.55 की औसत और 163.69 की स्ट्राइक रेट से 3,192 रन अपने नाम कर चुके हैं. सूर्यकुमार यादव का सर्वोच्च स्कोर 117 रन का रहा है. सूर्यकुमार यादव चार शतक के अलावा 25 अर्धशतक भी अपने नाम कर चुके हैं. टीम इंडिया की तरफ से सूर्यकुमार यादव तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Scorecard: हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से रौंदा, 3-0 से सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Scorecard: हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Live Score Update: हरारे में टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड