IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद को धुल चटाने के बाद अलजारी जोसेफ ने भरी हुंकार, कहा- IPL में इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती थी

इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के अपने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए रिकॉर्ड छह विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ (Alzarri Joseph) का मानना है कि उन्हें टूर्नामेंट में इससे बेहतर शुरुआत नहीं मिल सकती थी.

अलजारी जोसेफ (Photo Credits: File Photo)

IPL 2019: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के अपने पहले ही मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए रिकॉर्ड छह विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ (Alzarri Joseph) का मानना है कि उन्हें टूर्नामेंट में इससे बेहतर शुरुआत नहीं मिल सकती थी.

जोसेफ ने शनिवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट लिए जो कि आईपीएल के इतिहास में एक मैच में किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. 22 वर्षीय इस गेंदबाज ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने पहले सीजन में 14 रन देकर छह विकेट चटकाए थे.

यह भी पढ़ें- IPL 2019: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत से गदगद कप्तान रोहित शर्मा ने अलजारी जोसेफ की जमकर की प्रशंसा

'आईपीएल टी-20 डॉम कॉम' ने जोसेफ के हवाले से बताया, "यह मेरे लिए एक सपने की तरह है. उन्होंने कहा कि वह इससे बेहतर शुरूआत की उम्मीद नहीं कर सकता था." जोसेफ इस मुकाबले में दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) के स्थान पर खेले थे. उन्होंने कहा, "मैं बस मैदान पर जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता था. यह मेरा पहला मैच था और मैं सिर्फ मैदान पर जाकर गेंदबाजी करके विकेट लेना चाहता था."

मुंबई ने जोसेफ की दमदार गेंदबाजी के दम पर इस मुकाबले में हैदराबाद को 40 रनों से करारी शिकस्त दी. वे तालिका में फिलहाल, चौथे नंबर पर काबिज है जबकि हैदराबाद दूसरे स्थान पर बनी हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट