Sunil Gavaskar ने कहा- अनुष्का शर्मा के सम्बंध में मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया

बॉलीवुड अभिनेत्री और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर तथा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर दिए गए मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. यह कहना है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर सुनील गावस्कर का.

सुनील गावस्कर (Photo Credits: Getty Images)

बॉलीवुड अभिनेत्री और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर तथा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर दिए गए मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. यह कहना है भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कमेंटेटर सुनील गावस्कर का. गावस्कर ने एक टीवी कार्यक्रम में कहा था कि लॉकडाउन के दौरान अनुष्का अपने पति विराट को प्रैक्टिस में मदद कर रही थीं. इसे लेकर सोशल मीडिया पर गावस्कर की जमकर खिंचाई हुई है. खुद अनुष्का ने भी सोशल मीडिया पर गावस्कर से इस बयान को लेकर सफाई मांगी है और कहा है कि वह तथा कोहली सम्मान के हकदार हैं और उनका सम्मानन किया जाना चाहिए.

गावस्कर ने इसकी सफाई देते हुए इंडिया टुडे से कहा, "आप सुन सकते हैं कि मैं और आकाश चोपड़ा कमेंट्री कर रहे थे. हम हिंदी चैनल पर थे. आकाश कह रहे थे कि लॉकडाउन के दौरान किसी के लिए भी प्रॉपर प्रैक्टिस का मौका नहीं था. यह बात कुछ खिलाड़ियों में दिखी क्योंकि वे पहले मैच में अपनी लय में नजर नहीं आए." गावस्कर ने आगे कहा, "पहले मैच में रोहित सही तरीके से गेंद को स्ट्राइक नहीं कर सके और इसी तरह महेंद्र सिंह धोनी भी गेंद पर प्रहार नहीं कर सके. विराट भी पहले मैच में नहीं चल सके. यह सब प्रैक्टिस की कमी के कारण हुआ."

यह भी पढ़ें- Zareen Khan Slams Sunil Gavaskar: अनुष्का शर्मा पर कमेंट को लेकर सुनील गावस्कर पर भड़कीं जरीन खान, सोशल मीडिया पर पूछा ये सवाल

गावस्कर ने कहा, "हम यही कहना चाह रहे थे. विराट ने भी कोई प्रैक्टिस नहीं की. वह अपनी बिल्डिंग के कम्पाउंड में खेलते हुए दिखे और उस दौरान अनुष्का उन्हें बॉलिंग करा रही थीं. यही तो मैं कहना चाह रहा था. वह उन्हें गेंदबाजी करा रही थीं. बस." गावस्कर ने कहा कि इन सब बातों से कहां लगता है कि मैं अनुष्का को ब्लेम कर रहा हूं या फिर मैं सेक्सिट हूं. गावस्कर बोले, "मैं तो बस वही कहना चाह रहा था, जो मैंने वीडियो में देखा था. यह वीडियो किसी पड़ोस की बिल्डिंग से किसी ने रिकार्ड की थी और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया था. मैं भी तो उसी वीडियो के आधार पर बात कर रहा था."

गावस्कर ने कहा कि वह सिर्फ यही कहना चाह रहे थे कि वह चाहें विराट हो या फिर रोहित या फिर कोई और, बिना प्रैक्टिस के सबसे अंदर एक तरह का रस्टीनेस आ जाता है, जो पहले मैच में उनके खेल में दिखा.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Scorecard: पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड