India vs Bangladesh Test Series 2024: भारत और बांग्लादेश के बीच ऐसा रहा है टेस्ट इतिहास, सिर्फ दो मैच ड्रॉ, बाकी सभी में टीम इंडिया का दबदबा

दोनों देशों के बीच साल 2001-01 में जब पहला टेस्ट मैच खेला गया था तब बांग्लादेश क्रिकेट का शिशु था और आज वह एक प्रतिद्वंदी टीम बन चुकी है. बांग्लादेश में हुए उस मैच में भारत को जीत मिली थी. इसके चार साल बाद 2004-05 में भारत ने फिर से बांग्लादेश की धरती पर मैच खेला. इस बार दो मैचों की सीरीज थी जिसमें मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया गया था.

IND vs BAN (Photo: BCCI/@BCBtigers)

Indian National Cricket Team VS Bangladesh National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने में सिर्फ 10 दिन का समय बचा है. भारतीय टीम जहां एक लंबे ब्रेक के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेगी तो वहीं बांग्लादेश ने हाल ही में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 हराया है. अब वह बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ भारत को उसकी धरती पर चुनौती देने आ रहे हैं. 19 सितंबर. रिपोर्ट के अनुसार भारतीय टीम 12 सितंबर को चेन्नई में पहुंच जाएगी जहां चेपॉक में पांच दिन का कैंप होगा. दोनों देशों के बीच टेस्ट इतिहास का रिकॉर्ड 13 टेस्ट और करीब 24 साल पुराना है. भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट मैचों में अभी तक हावी होने का कोई चांस नहीं दिया है. बांग्लादेश भारत के खिलाफ एक भी टेस्ट नहीं जीत पाया है. यह भी पढ़ें: टेस्ट सीरीज में भारत और बांग्लादेश के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें कब-कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

दोनों देशों के बीच साल 2001-01 में जब पहला टेस्ट मैच खेला गया था तब बांग्लादेश क्रिकेट का शिशु था और आज वह एक प्रतिद्वंदी टीम बन चुकी है. बांग्लादेश में हुए उस मैच में भारत को जीत मिली थी. इसके चार साल बाद 2004-05 में भारत ने फिर से बांग्लादेश की धरती पर मैच खेला. इस बार दो मैचों की सीरीज थी जिसमें मेजबान टीम का सूपड़ा साफ कर दिया गया था.

इसके बाद 2007 और 2009-10 में भी लगभग यही कहानी दोहराई गई. हालांकि 2007 में भारत 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश को क्लीन स्वीप नहीं कर पाया था. भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती थी. सीरीज का पहला मैच ड्रा हुआ था. इसके बाद अगली टेस्ट सीरीज में भी भारत ने दो मैचों में बांग्लादेश का क्लीन स्वीप कर दिया था.

इन दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास में 2015 में हुई टेस्ट सीरीज हालांकि खास है. इस बार केवल एक ही मैच खेला गया था. बारिश से प्रभावित यह मुकाबला ड्रा रहा था और यह दोनों देशों के इतिहास की पहली टेस्ट सीरीज है जहां भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल नहीं की थी.

अब तक जितनी भी टेस्ट सीरीज का जिक्र किया गया है, वह सभी बांग्लादेश की धरती पर खेली गई थी। साल 2016/17 और 2019/20 में हुई टेस्ट सीरीज बांग्लादेश ने भारत की धरती पर खेली. 2016/17 में एक ही टेस्ट मैच हुआ जहां बांग्लादेश को हार मिली. 2019/20 में हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भी बांग्लादेश का 2-0 से सूपड़ा साफ हो गया।.

दोनों देशों के बीच अंतिम टेस्ट सीरीज बांग्लादेश की धरती पर खेली गई थी जहां भारत ने दो मैचों में मेजबान टीम को फिर से क्लीन स्वीप किया था. इस तरह से दोनों देशों के बीच टेस्ट मैचों का इतिहास पूरी तरह भारत के पक्ष में रहा है. जहां बांग्लादेश ने एक भी मैच नहीं जीता, लेकिन भारत के खिलाफ दो मैच ड्रा करने में जरूर कामयाबी हासिल की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\