Stump Mic Catches Abhishek Sharma Ranting At Ishan Kishan: 'क्या कर रहा है यार इशान?' रनआउट के बाद स्टंप माइक में कैद हुई अभिषेक शर्मा की नाराजगी, वीडियो वायरल (Watch Video)

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों में 68 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन की तेज पारी खेली. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए. हालांकि, भारत की पारी के बाद लगातार बारिश शुरू हो गई और इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही मुकाबला रद्द घोषित कर दिया गया.

IND vs ENG 1st T20I 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच हुई गलतफहमी चर्चा का विषय बन गई. रनआउट के बाद स्टंप माइक में अभिषेक शर्मा की प्रतिक्रिया कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले गए पहले टी20 मैच के दूसरे ओवर में हुई, जब कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. IND vs ENG 1st T20I 2026: बारिश की भेंट चढ़ा पहला टी20 मुकाबला, अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक गए बेकार

गलतफहमी में रनआउट हुए ईशान किशन

संजू सैमसन के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए. ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने मिड-ऑन की दिशा में शॉट खेलकर तेजी से रन लेने की कोशिश की.

हालांकि, अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के फील्डर हैरी ब्रूक को तेजी से गेंद की ओर बढ़ते देखा और ईशान को वापस लौटने का इशारा किया. तब तक ईशान आधी पिच पार कर चुके थे. उन्होंने डाइव लगाकर क्रीज तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन जोस बटलर की फुर्तीली स्टंपिंग के चलते रनआउट हो गए.

स्टंप माइक में कैद हुई बातचीत

ईशान किशन के रनआउट की थर्ड अंपायर द्वारा समीक्षा की जा रही थी, तभी स्टंप माइक में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड हो गई. अभिषेक शर्मा कहते सुनाई दिए.

"पहुंचा कि नहीं पहुंचा? क्लोज? क्या कर रहा है यार इशान? देख तो सही वो कहां खड़ा है."

यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया.

वीडियो- स्टंप माइक में अभिषेक शर्मा का ईशान किशन पर गुस्सा करते हुए सुना गया:

नंबर-1 बनने के बाद बिना खाता खोले लौटे ईशान

यह रनआउट भारत के लिए बड़ा झटका साबित हुआ. खास बात यह रही कि 1 जुलाई 2026 को ही ईशान किशन आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बने थे. उन्होंने इस स्थान पर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा था. हालांकि, शुरुआती झटके के बावजूद अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केवल 24 गेंदों में 59 रन बनाए. उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. इसी दौरान उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 100 छक्के पूरे करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया.

कप्तान श्रेयस अय्यर ने 47 गेंदों में 68 रन बनाए, जबकि शिवम दुबे ने 21 गेंदों पर नाबाद 42 रन की तेज पारी खेली. भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 189 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से साकिब महमूद ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए. हालांकि, भारत की पारी के बाद लगातार बारिश शुरू हो गई और इंग्लैंड की पारी शुरू होने से पहले ही मुकाबला रद्द घोषित कर दिया गया.

Share Now

संबंधित खबरें

England Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team Live Score Update: लंदन में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा भारी

ENG W vs SA W, T20 World Cup 2026 2nd Semi Final Match Key Players To Watch: आज महिला टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें