Sri Lanka vs West Indies, 3rd T20I 1st Inning Scorecare: तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को दिया 163 रनों का लक्ष्य, महेश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने मचाया कोहराम; यहां देखें SL बनाम WI मैच के पहली पारी का स्कोरकार्ड
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 2024 का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने वेस्टइंडीज को 73 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं.
Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 3rd T20I Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 2024 (T20 Series 2024) का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 17 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे टी20 मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने वेस्टइंडीज को 73 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. सीरीज के तीसरे मुकाबले से विजेता टीम का फैसला होगा. इस सीरीज में श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असलांका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. जबकि, वेस्टइंडीज (West Indies) की कमान रोवमैन पॉवेल (Rovman Powell) के कंधों पर हैं. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होगा.
इस बीच सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज बढ़िया नहीं रहा और महज पांच रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. Sri Lanka vs West Indies, 3rd T20I Live Toss Update: वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
यहां देखें SL बनाम WI मैच के पहली पारी का स्कोरकार्ड:
#SLvsWI 3rd T20I
WI 162/8 (20)
Rovman Powell - 37(27) | Gudakesh Motie - 32(15) | Maheesh Theekshana - 2/19 pic.twitter.com/4CogsuJ7DI
— 11CricketNews (@11cricketnews) October 17, 2024
वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान रोवमैन पॉवेल ने सबसे ज्यादा 37 रनों की शानदार पारी खेली. रोवमैन पॉवेल के अलावा गुडाकेश मोती ने 32 रन बनाए.
श्रीलंका की टीम को महेश थीक्षणा ने पहली कामयाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से महेश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. महेश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा के अलावा नुवान तुषारा, कामिन्दु मेंडिस, कप्तान चैरिथ असलांका और मथीशा पथिराना ने एक-एक विकेट लिए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में रन बनाने हैं. दोनों टीम तीसरा टी20 मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

