Sri Lanka vs West Indies, 2nd ODI 1st Inning Scorecard: दूसरे वनडे में श्रीलंका गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की तोड़ी कमर, वेस्टइंडीज की पूरी टीम महज 189 रनों की सिमटी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस बीच दूसरे वनडे मुकाबले में बारिश के चलते 44-44 ओवर का मुकाबला तय किया गया. दूसरे वनडे में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया गया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 58 रन पर टीम के आठ बल्लेबाज पवेलियन लौट गए.

श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team 2nd ODI Match Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबलाआज यानी 23 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले वनडे में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर 1-0 से बढ़त बना ली हैं. ऐसे में दूसरे वनडे में मेहमान टीम को हराकर श्रीलंका की नजरें सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाने पर होगी. Sri Lanka vs West Indies ODI Head To Head: श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच वनडे में किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम पहले वनडे हारने के बाद दूसरे वनडे को जीतना की कोशिश करेगी और सीरीज पर बराबरी 1-1 की बराबरी करना चाहेगी. श्रीलंका की कमान चैरिथ असलांका के हाथों में होगी. जबकि वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप करेंगे. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच होने की उम्मीद है.

यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इस बीच दूसरे वनडे मुकाबले में बारिश के चलते 44-44 ओवर का मुकाबला तय किया गया. दूसरे वनडे में श्रीलंका के कप्तान चरित असलांका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया गया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 58 रन पर टीम के आठ बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. शेरफेन रदरफोर्ड को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर टिक नहीं पाया.

दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 44 ओवरों में महज रन बनाकर सिमट गई. वेस्टइंडीज की तरफ से शेरफेन रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा 80 रनों की शानदार पारी खेली. शेरफेन रदरफोर्ड के अलावा गुडाकेश मोती ने नाबाद 50 रन बनाए.

श्रीलंका की टीम को महेश थीक्षणा ने पहली सफलता दिलाई. श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. वानिंदु हसरंगा के अलावा महेश थीक्षाना और असिथा फर्नांडो ने तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 44 ओवर में 190 रन बनाने हैं. श्रीलंका की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies 5th T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में शनिवार को होगी सीरीज जीतने की जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India vs West Indies 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट