Sri Lanka vs West Indies, 1st ODI Scorecard: पहले वनडे में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को दिया 232 रनों (DLS) का लक्ष्य, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड

श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 20 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में श्रीलंका की अगुवाई चरिथ असालंका कर रहे हैं. वेस्टइंडीज की कमान शाई होप के कंधों पर हैं.

वेस्ट इंडीज (Photo Credits: Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 1st ODI Match 2024 Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) का पहला मुकाबला आज यानी 20 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीरीज में श्रीलंका (Sri Lanka) की अगुवाई चरिथ असालंका (Charith Asalanka) कर रहे हैं. वेस्टइंडीज (West Indies) की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. SL vs WI 1st ODI 2024 Live Toss Update: पहले वनडे में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, श्रीलंका करेगी पहले गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 64 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका की टीम को 30 मुकाबलों में जीत मिली है और 31 मैच वेस्टइंडीज ने अपने नाम किए हैं. जबकि, 3 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. श्रीलंका की सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 17 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान श्रीलंका ने 12 मुकाबले जीते है. जबकि वेस्टइंडीज की टीम महज 3 मैच ही जीत सकीं है. 2 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है.

इस बीच पहले वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 54 रन के स्कोर पर टीम के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद केसी कार्टी और शेरफेन रदरफोर्ड ने मिलकर पारी को संभाला.

यहां देखें पहली इनिंग का स्कोरकार्ड:

बारिश की वजह से ओवरों में कटौती की गई और 37-37 ओवर तय किया गया. वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 37 ओवरों चार विकेट खोकर 185 रन बनाए. वेस्टइंडीज की तरफ से शेरफेन रदरफोर्ड ने सबसे ज्यादा नाबाद 74 रनों की शानदार पारी खेली. इस पारी के दौरान शेरफेन रदरफोर्ड ने 82 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के जड़ें. शेरफेन रदरफोर्ड के अलावा केसी कार्टी ने 37 रन बनाए.

श्रीलंका की टीम को वानिंदु हसरंगा ने पहली बड़ी कायमाबी दिलाई. श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. वानिंदु हसरंगा के अलावा जेफरी वांडरसे और चैरिथ असलांका ने एक-एक विकेट चटकाए. डीएलएस के नियम के मुताबिक, श्रीलंका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 37 ओवर में 232 रन बनाने हैं. श्रीलंका की टीम यह मुकाबला जीतकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाना चाहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 177 रनों का लक्ष्य, जेसन होल्डर और रोमारियो शेफर्ड ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\