Sri Lanka vs Oman, T20 World Cup 2026 16th Match Prediction: पल्लेकेले में आज श्रीलंका बनाम ओमान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
कुसल मेंडिस ने पिछले 10 मैचों में 277 रन बनाए हैं. कुसल मेंडिस के अलावा कामिल मिशारा ने नौ मैचों में 137.83 की स्ट्राइक रेट से 255 रन अपने नाम किए हैं. ओमान से विनायक शुक्ला ने पिछले नौ मैचों में 224 रन बनाए हैं. विनायक शुक्ला के अलावा जतिंदर सिंह पिछले छह मैचों 158 रन बनाने में सफल रहे हैं. दुश्मंथा चमीरा ने पिछले सात मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं.
Sri Lanka National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 6th Match Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 12 फरवरी को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला पल्लेकेले (Pallekele) के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Pallekele International Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह ग्रुप-B का मुकाबला होगा. ओमान को पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी, वहीं श्रीलंका ने पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 20 रन से जीता था. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहें हैं. जबकि, ओमान की कमान जतिंदर सिंह (Jatinder Singh) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
इस रोमांचक मुकाबले में पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, दुनिथ वेलालागे, मथीशा पथिराना, जतिंदर सिंह, हम्माद मिर्जा, विनायक शुक्ला और शाह फैसल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज पथुम निसानका और शाह फैसल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, जतिंदर सिंह और मथीशा पथिराना के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
श्रीलंका को ओमान के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के स्टार स्पिन गेंदबाज वनिंदु हसरंगा चोटिल होने के कारण पूरी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनकी जगह दूषण हेमंथा को मौका मिल सकता है. इसके अलावा टीम प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं चाहेगी. दूसरी तरफ, ओमान की बल्लेबाजी पहले मैच में बेहद खराब रही थी. पूरी टीम सिर्फ 103 रन पर ऑलआउट हो गई थी. टॉप आर्डर के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा. अनुभवी जतिंदर सिंह से एक कप्तानी पारी की उम्मीद होगी.
श्रीलंका बनाम ओमान टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SL vs OMN T20I Head To Head Record)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में श्रीलंका बनाम ओमान के बीच अब तक एक भी मुकाबला नहीं खेला गया हैं. पहली बार दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे से टकराएंगी.
कुसल मेंडिस ने पिछले 10 मैचों में 277 रन बनाए हैं. कुसल मेंडिस के अलावा कामिल मिशारा ने नौ मैचों में 137.83 की स्ट्राइक रेट से 255 रन अपने नाम किए हैं. ओमान से विनायक शुक्ला ने पिछले नौ मैचों में 224 रन बनाए हैं. विनायक शुक्ला के अलावा जतिंदर सिंह पिछले छह मैचों 158 रन बनाने में सफल रहे हैं. दुश्मंथा चमीरा ने पिछले सात मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, सुफयान महमूद ने पिछले आठ मैचों में 15 विकेट चटका चुके हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (SL vs OMN Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. ओमान की टीम के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर श्रीलंका की टीम की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. श्रीलंका की टीम के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 16वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
श्रीलंका की जीत की संभावना: 80%
ओमान की जीत की संभावना: 20%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SL vs IRE 16th Match Playing Prediction)
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालागे, दूषण हेमंथा, दुश्मंथा चमीरा, महेश तीक्षाना और मथीशा पथिराना.
ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफयान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद.
नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.