Sri Lanka vs New Zealand ODI Head To Head: वनडे में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच किसका पलड़ा है भारी, यहां देखें हेड टू हेड आंकड़े
श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. ऐसे में अब वनडे सीरीज पर सभी की निगाहें हैं.
Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team ODI Head To Head: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रांगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई. ऐसे में अब वनडे सीरीज पर सभी की निगाहें हैं. श्रीलंका ने हाल ही में वेस्टइंडीज और भारत को अपने घर पर वनडे सीरीज में हराया था. ऐसे में न्यूजीलैंड को भी एक कड़ी चुनौती दे सकती है. यह भी पढें: Sri Lanka vs New Zealand 1st ODI 2024 Live Streaming: पहले वनडे में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच होगी कड़ी टक्कर, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
वनडे सीरीज में श्रीलंका की कमान चरित असलांका के कंधों पर होगी. इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शिराज की वनडे टीम में वापसी हुई है. जबकि न्यूजीलैंड की कप्तानी मिशेल सेंटनर के हाथों में होगी. कीवी टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज मिच हे और ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को पहली बार शामिल किया गया है. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है.
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड
श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीम वनडे में कुल अब तक 102 बार भीड़ चुकी हैं. जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. न्यूजीलैंड ने 102 में से 52 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि श्रीलंका को 41 मैचों में जीत नसीब हुई है. आखिरी बार नवंबर में बेंगलुरु में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 लीग मैच में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की भिड़ंत हुई थी. जहां कीवी टीम ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया था.
हेड टू हेड रिकॉर्ड को देख के इतना साफ होता है न्यूजीलैंड की टीम ज्यादा मजबूत है. हालांकि यह सीरीज श्रीलंका में खेली जा रही है. इसलिए कीवी टीम के लिए श्रीलंका को हराना इतना भी आसान नहीं होगा.
दोनों टीमों की स्क्वाड
श्रीलंका वनडे टीम: चरिथ असलांका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, कुसल जनिथ परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडू मेंडिस, जनिथ लियानागे, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), निशान मदुष्का (विकेटकीपर), दुनिथ वेल्लालेज, वानिंदू हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चामिदु विक्रमसिंघे, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुष्का, मोहम्मद शिराज
न्यूजीलैंड वनडे टीम: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, एडम मिल्ने, जैक फाउलकेस, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिन्सन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, विल यंग
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 12, 2024 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

