Sri Lanka vs New Zealand 2nd Test Day 1 Live Scorecard: श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच होगा रोमांचक टेस्ट मैच, यहां देखें लाइव स्कोर

न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम श्रीलंका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ श्रृंखला के दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार है

Sri Lanka National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Scorecard: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम, न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए पूरी तरह तैयार है. श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट 2024 का पहला दिन गुरुवार 26 सितंबर से गॉल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका ने गॉल में फिर से टॉस जीता और बिना किसी आश्चर्य के फिर से बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसका मतलब है कि न्यूजीलैंड एक बार फिर आखिरी में बल्लेबाजी करेगा, क्योंकि उम्मीद है कि यह पिच फिर से टर्नर होगी. मैच कुछ देर के लिए बारिश के कारण रुका भी था मगर फिर से खेल शुरू हो गया है.

बता दें कि गॉल में पहले टेस्ट में 63 रनों की जीत से आत्मविश्वास से लबरेज श्रीलंका की टीम श्रृंखला पर कब्जा करना चाहेगी. बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या पहले मैच में स्टार रहे थे। उन्होंने दोनों पारियों में (9/204) विकेट लिए थे, जिससे श्रीलंका ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ दिया.

New Zealand National Cricket Team vs Sri Lanka National Cricket Team Scorecard

कई फैन्स को इस मैच के स्कोरकार्ड जानने की भी उत्सुकता है. आप  श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का  Scorecard यहां देख सकते हैं. यदि ये मैच श्रीलंका जीतती है तो सीरीज 2-0 से जीत जाएगी, अगर न्यूजीलैंड वापसी करती है तो सीरीज 1-1 से बराबरी पर खत्म होगा. टेस्ट ड्रा रहा तब मेजबान टीम सीरीज जीत जाएगी.

श्रीलंकाई टीम काफी समय से खराब फॉर्म से जूझ रही थी, लेकिन बीते कुछ महीने इस टीम के लिए शानदार रहे. बेशक उनके नाम अब तक कोई बड़ी सीरीज जीत नहीं आई, लेकिन वो लगातार बड़ा उलटफेर कर रहे हैं. यह श्रीलंका की लगातार दूसरी टेस्ट जीत थी, इससे पहले इस महीने की शुरुआत में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. हालांकि, वे इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज 2-1 से हार गए, लेकिन दौरे के अंतिम टेस्ट में उन्हें जीत मिली. डी सिल्वा ने ओवल की जीत को टीम का मनोबल बढ़ाने का श्रेय दिया

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड